मनोरंजन

Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का ‘धुरंधर 2’ को फायदा, डेढ़ बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा रही है. फिल्म हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है. फिल्म ने नेट 921.36 करोड़ का कलेक्शन किया है और ग्रॉस 1,103.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 

15वें दिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (लाइव)

फिल्म ने 14वें दिन 20 करोड़ की कमाई की थी और फिल्म के 17 हजार शोज लगे थे. अब 15वें दिन भी फिल्म को हनुमान जयंती की छुट्टी का फायदा मिलने की उम्मीदें हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 1400.66 करोड़ की कमाई कर ली है और लगातार फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है. आइए अब नजर डालते हैं 15वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

डेज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
15वें दिन का बॉक्स ऑफिस (लाइव) 3.29 करोड़ (डेढ़ बजे तक) 13.3 परसेंट

‘धुरंधर 2’ को 15वें दिन मिली ये ऑक्यूपेंसी

फिल्म को मॉर्निंग शोज में 10.5 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली है. 15वें दिन फिल्म के शोज काफी कम हो गए हैं. फिल्म के 4,911 शोज थिएटर में लगे हैं.

सारे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़े Sacnilk से लिए गए हैं. फिल्म के बॉक्स ऑफिस के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद अपडेट होंगे. आंकड़े हर घंटे चेंज हो रहे हैं.

डेज बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन 
पहला दिन  43 करोड़
दूसरा दिन 102.55 करोड़
तीसरा दिन 80.72 करोड़
चौथा दिन 114.85 करोड़
पांचवां दिन 65 करोड़
छठा दिन 56.60 करोड़
सातवां दिन 48.75 करोड़
आठवां दिन 49.70 करोड़
नौवां दिन 41.75 करोड़
दसवां दिन 62.85 करोड़
11वां दिन 68.10 करोड़
12वां दिन 25.30 करोड़
13वां दिन 27.75 करोड़
14वां दिन 20.10 करोड़
टोटल 920.02 करोड़

‘धुरंधर 2’ के बारे में

फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वो फिल्म में हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के रोल में नजर आए. रणवीर सिंह फिल्म में इंडियन स्पाई बने हैं जो पाकिस्तान के ल्यारी जाता है. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा जैसे स्टार्स नजर आए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button