खेल

‘टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम…’, गौतम गंभीर का बयान वायरल

Gautam Gambhir Given Statement Regarding The Captaincy Of Suryakumar Yadav: भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव की ‘संयमित नेतृत्व क्षमता’ की तारीफ करते हुए कहा कि टी20 प्रारूप में कप्तान के तौर पर वे सभी कसौटी पर खरे उतरते हैं और इससे उनका दबाव भरा काम थोड़ा आसान हो जाता है. स्टार स्पोर्ट्स द्वारा साझा किए गए एक छोटे वीडियो में गंभीर ने कहा कि मौजूदा टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार जैसे आक्रामक बल्लेबाज का कप्तान होना भारत के लिए सौभाग्य की बात है. इस वीडियो में ये नहीं पता चल रहा है कि गंभीर ने ये बयान कब दिया है.

सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में मेरा काम आसान किया है – गौतम

गंभीर ने कहा, ‘सूर्यकुमार ने इस प्रारूप में मेरा काम बहुत आसान कर दिया है. वे लोगों के लिए एक बेहतरीन कप्तान हैं, ये सिर्फ इसलिए नहीं कि वो मैदान पर क्या करते हैं, या बल्लेबाज के रूप में कैसे हैं, या उनके शॉट्स इस प्रारूप में कैसे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘कोच के तौर पर कभी-कभी आपके दिमाग में कई बातें चल रही होती हैं, लेकिन जब आप जानते हैं कि सूर्यकुमार माहौल को शांत बनाए रखेंगे, जैसा किसी भी कोच का सपना होता है, तो बहुत कुछ आसान हो जाता है.’

अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार ने की शानदार बल्लेबाजी

भारत ने सूर्यकुमार की शानदार बल्लेबाजी के बूते शनिवार यानी 7 फरवरी को टी20 विश्व कप के अपने शुरुआती मैच में अमेरिका को हराया. भारतीय कप्तान ने एक छोर से विकेटों के पतझड़ के बीच 49 गेंदों में नाबाद 84 रन के साथ पारी को संभाला था. भारतीय टीम बृहस्पतिवार यानी 12 फरवरी को अब नामीबिया के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी.

सूर्यकुमार यादव कप्तान के तौर पर हर कसौटी पर खरा उतरें हैं – गंभीर

गंभीर ने कहा, ‘मेरे लिए खिलाड़ी सूर्यकुमार को अलग रखा जा सकता है, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार के तौर पर उन्होंने हर कसौटी पर खरा उतरकर मेरी जिंदगी बहुत आसान बना दी है. वे वास्तव में एक शानदार नेतृत्वकर्ता हैं.’ उन्होंने कहा, ये बहुत अच्छा है कि देश का नेतृत्व उनके जैसे खिलाड़ी के हाथ में है, क्योंकि उनका दिल सही जगह पर है और दबाव में वो सही निर्णय लेते हैं.’ 35 साल के सूर्यकुमार यादव दो साल पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. रोहित के इस प्रारूप से संन्यास के बाद उन्हें टीम की कमान सौंपी गयी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button