मनोरंजन

Cocktail 2 Worldwide Box office Collection: 8वें दिन भी नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’, बनाए 3 और नए रिकॉर्ड

Cocktail 2 Worldwide Box office Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी इन दिनों रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसकी रिलीज को 8 दिनों का वक्त हो चुका है. फिल्म की कमाई अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है. इसने 3 और नए रिकॉर्ड्स बना दिए हैं. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

‘कॉकटेल 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन किया है. फिल्म का 8 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 127.95 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 92.99 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 34.96 करोड़ हो चुका है. ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 

यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ की दहाड़, वर्ल्डवाइड की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

‘कॉकटेल 2’ ने ‘कॉकटेल’ को पछाड़ा

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 8वें दिन साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम ग्लोबल कलेक्शन 123.38 करोड़ रहा. इसी के साथ ही शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है.

Cocktail 2 (2026) - IMDb

शाहिद की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने शाहिद कपूर की आखिरी रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओ रोमियो’ (123.1 करोड़) को भी पछाड़ दिया है और इसी के साथ ही ये वर्ल्डवाइड एक्टर की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. 

यह भी पढ़ें: सनी देओल-मीनाक्षी शेषाद्रि की 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में, एक ने कमाया था 700% प्रॉफिट

शाहिद की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में
1. पद्मावत- 560 करोड़
2. कबीर सिंह- 368.3 करोड़
3. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया- 133.64 करोड़
4. कॉकटेल 2- 127.1 करोड़
5. ओ रोमियो- 123.1 करोड़

2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी ‘कॉकटेल 2’

इसके साथ ही फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने एक और रिकॉर्ड सेट कर दिया है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. इसने ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ दिया है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. भूत बंगला- 292.64 करोड़
4. कॉकटेल 2- 127.95 करोड़
5. ओ रोमियो- 123.1 करोड़
6. है जवानी तो इश्क होना है- 84.53 करोड़
7. पति पत्नी और वो दो- 77.81 करोड़
8. मर्दानी 3- 77.12 करोड़
9. द केरल स्टोरी 2- 61.25 करोड़
10. मैं वापस आऊंगा- 51.44 करोड़

बहरहाल, ‘कॉकटेल 2’ के बारे में बात की जाए तो ये सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी. ये एक हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी. हालांकि, सीक्वल की कहानी फर्स्ट पार्ट से बिल्कुल अलग है और कैरेक्टर्स भी काफी अलग हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button