जुर्म

Chhattisgarh Raipur Viral Video Man Attacked Minor Girl With Chopper Gandasa Drag Her In Road With Blood Want Burnt Alive Police Arrested

Raipur Viral Video: छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक सनकी शख्स ने नाबालिग लड़की पर पहले गंडासे से वार किया और फिर खुलेआम उसे सड़कों पर बाल पकड़कर घसीटता रहा. जिसने भी ये वीडियो देखा उसकी रूह कांप उठी. हैरानी की बात ये है कि आरोपी शख्स इस 16 साल की लड़की से शादी करना चाहता था, जिसे लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ. आइए जानते हैं इस दिरिंदगी की पूरी कहानी… 

दरअसल छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक 47 साल के शख्स ने 16 साल की लड़की के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया. जब लड़की ने जान बचाने की कोशिश की तो उसने उसके बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी का वीडियो बना लिया. सिरफिरा एक हाथ में गंडासा लिए था और दूसरे हाथ में लड़की के बाल पकड़े थे. बताया गया कि आरोपी ने अपने हाथ पर भी गंडासे से वार किया. 

जानलेवा हमले के पीछे ये थी वजह
अब इस जानलेवा हमले के पीछे की वजह आपको बताएं तो ये भी काफी ज्यादा हैरान कर देने वाली है. दरअसल लड़की आरोपी ओंकार तिवारी की दुकान पर काम करती थी, इस दौरान उसकी नजर लड़की पर पड़ी. इसके बाद आरोपी तिवारी ने लड़की के परिवार से कहा कि वो उसे अपनी पत्नी के तौर पर रखना चाहता है. जब परिवार ने इससे इनकार कर दिया तो नाराज होकर ओंकार तिवारी उनके घर पहुंच गया. इस दौरान उसके हाथ में गंडासा था. उसने लड़की को बुलाया और सीधे हमला कर दिया. 

जिंदा जलाना चाहता था आरोपी
परिजनों ने आरोप लगाया है कि तिवारी का प्लान लड़की को जिंदा जलाने का भी था, उसके पास गंडासे के अलावा कैरोसिन भी था. जब लड़की पर गंडासे से हमला हुआ तो वो जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागी, लेकिन सड़क पर लहूलुहान हालत में गिर गई. तब आरोपी ने उसके बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा. ये खौफनाक मंजर करीब एक घंटे तक चलता रहा. इस दौरान पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, बाद में लोगों ने पुलिस को खबर की तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

फिलहाल लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस आरोपी से इस मामले में पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस को लड़की के ठीक होने का भी इंतजार है, जिसके बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा. परिवार से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल लोग इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Chennai Murder: यौन संबंध बनाने से किया इनकार तो गुस्से में कर दी पत्नी की हत्या, कोर्ट ने ये दलील देकर सजा को किया कम



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button