Chhaava Box Office Collection Day 3 Vicky Kaushal Rashmika Mandanna Film Third day sunday opening Weekend collection net in India

Chhaava Box Office Collection Day 3: विक्की कौशल की लेटेस्ट रिलीज ‘छावा’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. इस हिस्टोरिकल ड्रामा ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया है. साल 2025 की सभी फिल्मों को धूल चटाते हुए ये सबसे बड़ी ओपनर बनी थी. वहीं वीकेंड पर तो इस फिल्म ने गदर ही मचा दिया और धांसू कारोबार किया है. चलिए यहां जानके हैं ‘छावा’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडो को कितना कलेक्शन किया है?
‘छावा’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
‘छावा’ वैलेंटाइन के मौके पर यानी 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज पर बेस्ड है. लक्ष्मण उटेकर निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स से बेहद शानदार रिव्यू मिला था और दर्शकों से भी विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ को खूब प्यार मिल रहा है इसी के साथ ये फिलम बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म की ओपनिंग बेहद शानदार हुई थी और वीकेंड पर भी ‘छावा’ पर नोटों की बरसात हुई है. फिल्म की कमाई की बात करें तो
- सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘छावा’ ने रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ रुपये से खाता खोला था.
- दूसरे दिन फिल्म ने 19.35 फीसदी की तेजी के साथ 37 करोड़ कमाए.
- वहीं अब फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘छावा’ ने रिलीज के तीसरे दिन 49.50 करोड़ का कारोबार किया है.
- इसी के साथ ‘छावा’ की तीन दिनों की कुल कमाई अब 117.50 करोड़ रुपये हो गई है.
‘छावा’ बजट निकाले से रह गई कितनी दूर
‘छावा’ ने रिलीज के तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है. इस फिल्म ने अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के रिकॉर्ड को मात दे दी है. स्काई फोर्स ने 8 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. जबकि छावा ने ये कारनामा तीन दिन में कर दिखाया है. इसी के साथ छावा 2025 की सबसे तेज 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है. वहीं ‘छावा’ अपने बजट निकालने के भी बेहद नजदीक पहुंच गई है. बता दें कि ये फिल्म 130 करोड़ की लागत में बनी हुई बताई जा रही है. फिल्म ने 117 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं और फिल्म जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर रही है उसे देखते हुए इस हफ्ते में फिल्म अपना बजट हर हाल में निकालेगी.
‘छावा’ ने तोड़ा फाइटर, कल्कि, भूल भुलैया 3 का रिकॉर्ड
‘छावा’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा तो पार किया ही वहीं इसने फाइटर, टाइगर जिंदा है, पदमावत, कल्कि 2898 एडी और भूल भुलैया 3 के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है.
- ‘छावा’ ने ओपनिंग वीकेंड पर 117.50 करोड़ कमाए हैं.
- फाइटर ने ओपनिंग वीकेंड पर 115.30 करोड़ कमाए थे.
- टाइगर जिंदा है ने ओपनिंग वीकेंड पर 114.93 करोड़ का कलेक्शन किया था.
- पदमावत की ओपनिंग वीकेंड की कमाई 114 करोड़ रुपये रही है.
- प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी ने ओपनिंग वीकेंड पर 112.15 करोड़ की कमाई की थी.
- वहीं भुल भुलैया 3 की ओपनिंग वीकेंड की कमाई 110.20 करोड़ रुपये रही थी
- अब देखने वाली बात होगी कि वीकडेज में ‘छावा’ और कौन से रिकॉर्ड ब्रेक करती है.
ये भी पढ़ें:-‘अजनबी’ के सेट पर क्यों हुआ था करीना कपूर और बिपाशा में झगड़ा? इस एक्ट्रेस ने बताई असल वजह



