मनोरंजन

Movie Release Live: दमदार मूवी है ‘राजा शिवाजी’, बॉक्स ऑफिस पर कर रही बंपर कमाई, जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ का बुरा हाल

मई का पहला दिन भारतीय सिनेमा के लिए काफी बिजी डे बन गया है. दरअसल आज कई भाषाओं की फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिससे दर्शकों के पास चुनने के लिए ढेरों ऑप्शन हैं. रोमांस और इतिहास से लेकर एक्शन और थ्रिलर तक, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हो गई हैं. कई रिलीज फिल्मों में से तीन फिल्में सबसे अलग हैं एक दिन, राजा शिवाजी और पैट्रियट, जो अलग-अलग दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं और जिनसे अलग-अलग उम्मीदें जुड़ी हैं.

एक दिन
आज रिलीज हुई अहम फिल्मों में पहला नाम ‘एक दिन’ का है इससे साई पल्लवी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है, फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी हैं और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है. सुनील पांडे द्वारा निर्देशित, ‘एक दिन’ एक रोमांटिक ड्रामा है और एक फेमस थाई फिल्म (वन डे) का रीमेक है. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो चुपके से अपनी कलिग्स से प्यार करता है लेकिन अपने दिल की बात नहीं कह पाता. एक ट्रिपर के दौरान, एक मैजिकल मोड़ उसे एक दिन देता है जहां उसकी इच्छा पूरी हो जाती है और वह अपने सपनों के रिश्ते को जी पाता है.

इमोशनल स्टोरी लाइन और स्ट्रॉन्ग बैकिंग म के बावजूद, फिल्म को लेकर खास बज नहीं है. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी ओपनिंग मामूली रह सकती है. ये 1-2 करोड़ रुपये के बीच खाता खोल सकती है.  इसका मतलब है कि इसकी सफलता काफी हद तक दर्शकों के रिस्पॉन्स और माउथ-टू-माउथ पब्लिसिटी पर डिपेंड करेगी, न कि पहले दिन की मजबूत कमाई पर. 

राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी भी एक मई, शुक्रवार को यानी आज महाराष्ट्र दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. ये अब तक बनी सबसे महत्वाकांक्षी मराठी फिल्मों में से एक है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और स्टारर ये फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी बयां करती है, 100 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म बड़े स्केल पर बनाई गई है और इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और जेनेलिया देशमुख सहित कई दमदार कलाकार हैं. 

यह फिल्म मराठी, हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई है. अर्ली ट्रेंड बताते हैं कि मराठी वर्जन में ये फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी. वहीं हिंदी वर्जन में इसकी शुरुआत एवरेज रहेगी, लेकिन महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज होने से दर्शकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. फिल्म का प्रदर्शन काफी हद तक दर्शकों के रिस्पॉन्स और वर्ड ऑफ माउथ पर डिपेंड करेगा. 

पैट्रियट
इस सप्ताह की सबसे बड़ी खासियत यकीनन पैट्रियट है, जो मलयालम सिनेमा के दो दिग्गजों, ममूटी और मोहनलाल को एक दशक से ज्यादा समय के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर लाई है. महेश नारायणन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है जिसमें फहद फासिल और नयनतारा सहित कई दमदार कलाकार हैं. 

पैट्रियट को लेकर जबरदस्त चर्चा है, एडवांस बुकिंग पहले ही शानदार आंकड़े पार कर चुकी है, केरल और विदेशों, खासकर गल्फ देशों में इसकी बिक्री ज़बरदस्त रही है, फिल्म की वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स 15 करोड़ रुपये के करीब रही है, जो एक दमदार ओपनिंग का हिंट देती है. ट्रेड अनुमानों के मुताबिक, पैट्रियट पहले दिन दुनियाभर में करीब 25 करोड़ रुपये कमा सकती है, जिससे यह मलयालम फिल्मों की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक बन जाएगी. ममूटी और मोहनलाल के रीयूनयनसे लोगों में काफी एक्साइटमेंट है.

अन्य रिलीज़
बड़ी फिल्मों के अलावा, 1 मई को कई छोटी फिल्में भी रिलीज़ हो रही हैं। इनमें जेटली (एक हवाई यात्रा पर आधारित एक्शन-कॉमेडी) और जान अभी बाकी है (एक रोमांटिक क्राइम ड्रामा) शामिल हैं. एक और रिलीज़ है पंख होते तो उड़ जाते (एक कॉलेज के बैकग्राउंड पर आधारित थ्रिलर जिसमें सस्पेंस और रहस्य के एलिमेंट्स मौजूद हैं). हालांकि इन फिल्मों को बड़ी रिलीज़ फिल्मों जितनी पॉपुलैरिटी या प्रमोशन नहीं मिल रहा है, लेकिन ये इस वीकेंड दर्शकों के लिए चुनने के ऑप्शंस जरूरत देती हैं.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button