मनोरंजन

‘मिर्जापुर द मूवी’ में रसिका दुग्गल ने मचाया धमाल, बीना त्रिपाठी के रोल में छा गईं एक्ट्रेस

पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. गुड्डू पंडित से लेकर कालीन भैया तक, इसके सभी किरदारों ने एक बार फिर गर्दा उड़ा दिया है. वहीं, बीना त्रिपाठी के किरदार में रसिका दुग्गल ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से खूब वाहवाही लूटी है.

बीना त्रिपाठी बनकर छाईं रसिका दुग्गल
‘मिर्जापुर द मूवी’ में रसिका दुग्गल एक बार फिर बीना त्रिपाठी के किरदार में नजर आ रही हैं. ‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजन्स में भी उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब फिल्म में उनकी वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. बीना के किरदार में रसिका ने अपने अंदाज और दमदार एक्टिंग से एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच लिया है.

मिर्जापुर द मूवी' में रसिका दुग्गल ने मचाया धमाल, बीना त्रिपाठी के रोल में छा गईं एक्ट्रेस

ये भी पढ़ें:- ‘तुमने ‘बॉर्डर 2′ क्यों खराब कर दी?’, समय रैना ने जमकर किया वरुण धवन को रोस्ट

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी रसिका दुग्गल की एक्टिंग की खूब चर्चा हो रही है. फैंस बीना त्रिपाठी के किरदार में उनके अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा, ‘सच में भौकाल है भाई. रसिका दुग्गल का आखिरी बार भी काफी जोरदार है.’

एक लिखते हैं, ‘जिन लोगों ने ‘मिर्जापुर’ में रसिक दुगल के ‘बीना’ वाले किरदार की वजह से उन्हें सिर्फ एक ऑब्जेक्ट की तरह देखा है, उन्हें ‘हामिद’, ‘ह्यूमरसली योर्स’ और ‘किस्सा’ जरूर देखनी चाहिए.’

एक यूजर ने रसिका की तारीफ करते हुए लिखा, ‘मिर्जापुर द मूवी के इस सीन में बीना भाभी और बऊजी ने सबको पीछे छोड़ दिया. शेर की उम्र ज्यादा है, लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ. क्या डायलॉग है. सुनकर रोंगटे खड़े हो गए. ‘मिर्जापुर द मूवी’ ब्लॉकबस्टर होने वाली है.’

दूसरे ने लिखा, ‘बीना त्रिपाठी के रोल में रसिका दुगल भी शानदार हैं. वो हर सीन में मजबूती, इमोशन और एटीट्यूड लेकर आती हैं.’

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आ रहे ये कलाकार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ में वेब सीरीज के कई पॉपुलर चेहरों ने कमबैक किया है, वहीं फिल्म में कई नए सितारों की भी एंट्री हुई है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी समेत कई पुराने कलाकार अपने चर्चित किरदारों में नजर आ रहे हैं. वहीं रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान जैसे कई नए कलाकार भी फिल्म का हिस्सा बने हैं. 

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के पहले दिन 24.75 करोड़ से खाता खोला है. इस फिल्म ने पहले दिन हिंदी में 24.60 करोड़ की कमाई की है. वहीं, तेलुगु में इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 0.15 करोड़ रुपये रहा. 

ये भी पढ़ें:- ‘सॉलिड, कड़क और मसालेदार, करण जौहर को पसंद आई ‘मिर्जापुर द मूवी’, शेयर किया रिव्यू



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button