ben duckett creates record highest individual score against india in tests while chasing 4th innings ind vs eng joe root faf du plessis

Ben Duckett Century: भारत बनाम इंग्लैंड लीड्स टेस्ट में बेन डकेट ने इतिहास रच डाला है. उन्होंने लीड्स टेस्ट में चौथी पारी में 149 रनों की शानदार पारी खेली है. वो इसी के साथ भारत के खिलाफ चौथी पारी में चेज करते हुए सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. डकेट ने अपनी 149 रनों की पारी में 21 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में भी 62 रनों का योगदान दिया था. यह डकेट के टेस्ट करियर का कुल छठा शतक रहा.
चौथी पारी में भारत के खिलाफ चेज करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ किसी मैच की चौथी पारी में टारगेट चेज करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी जो रूट थे. साल 2022 में बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था. उस मुकाबले में रूट ने नाबाद 142 रनों की पारी खेल इतिहास रचा था. मगर अब बेन डकेट 149 रनों की पारी खेल कोई टारगेट चेज करते हुए भारत के खिलाफ सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
- बेन डकेट – 149 रन
- जो रूट – 142 रन
- फाफ डु प्लेसिस – 134 रन
- दिलीप मेंडिस – 124 रन
- डेरिल कलिनन – 122 रन
भारत के खिलाफ अच्छे नहीं बेन डकेट का रिकॉर्ड
बेन डकेट ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में 62 रन और अब दूसरी पारी में 149 रन की पारी खेली है. उन्होंने पूरे मैच में 211 रन बनाने के दौरान भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है, लेकिन आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में उनके भारत के खिलाफ आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं हैं. लीड्स टेस्ट से पूर्व डकेट का रेड-बॉल फॉर्मेट में भारत के खिलाफ औसत सिर्फ 27.8 का रहा. इससे पहले वो टीम इंडिया के खिलाफ 13 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक शतक लगा पाए थे.
यह भी पढ़ें:
मजेदार रहा दूसरा सेशन, एकदम से पलटा लीड्स टेस्ट; शार्दुल ने जगाई भारत की जीत की उम्मीद



