मनोरंजन

Box Office: 13 दिन पुरानी अजय देवगन की फिल्म ने छुड़ाए ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ के पसीने, दबाकर छाप रही नोट, जानें बुधवार का कलेक्शन


सिनेमाघरों में इन दिनों नई रिलीज और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्में दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं. इनमे जहां फरहान अख्तर स्टारर वॉर ड्रामा ‘120 बहादुर’ और रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय स्टारर ‘मस्ती 4’ का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुआ था तो वहीं अजय देवगन की दो हफ्ते पुरानी ‘दे दे प्यार दे 2’ भी टिकट खिड़की पर जमी हुई है और इन दोनों नई फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है. चलिए जानते हैं इनमें से किसने बुधवार को तगड़ा कलेक्शन किया है?

‘120 बहादुर ने बुधवार को कितनी की कमाई?
फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और ये 20 करोड़ भी नहीं कमा पाई है. बता दें कि बुधवार को इस फिल्म ने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 1 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म के 6 दिनों का कुल कलेक्शन अब 14 करोड़ रुपये हो गई हैं.

डे वाइज 120 बहादुर का कलेक्शन

  • पहला दिन- 2.25 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन -3.85 करोड़ कमाए
  • तीसरा दिन- 4 करोड़ रुपये
  •  चौथा दिन-1.4 करोड़ रुपये
  • 5वां दिन- 1.5 करोड़ रुपये
  • छठा दिन-1 करोड़ रुपये
  • कुल कलेक्शन-14 करोड़ रुपये

मस्ती 4 ने 6ठे दिन कितना किया कलेक्शन?
मस्ती फ्रैंचाइजी की चौथी इंस्टॉलमेंट ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख, आफताब शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर लीड रोल निभाया है. इस एडल्ट कॉमेडी की शुरुआत तो ठीक हुई थी लेकिन वीकडेज में इसकी रफ्तार भी काफी धीमी पड़ चुकी है और इसी के साथ ये कमाई के मामले में पिछड़ गई. बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक  ‘मस्ती 4’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 1.15 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘मस्ती 4’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 12.85 करोड़ रुपये हो गई है.

‘मस्ती 4’ के डे वाइज कलेक्शन

  • पहला दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन- 2.75 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन- 3 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन- 1.6 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन- 1.6 करोड़ रुपये
  • छठा दिन- 1.15 करोड़ रुपये
  • कुल कलेक्शन- 12.85 करोड़ रुपये

‘दे दे प्यार दे 2’ ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई? 
अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 120 बहादुर और मस्ती 4 को कड़ी टक्कर दे रही है और इन दोनों नई रिलीज से ज्यादा कलेक्शन कर रही है. रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को  ‘दे दे प्यार दे 2’ ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए. इसी के साथ इस फिल्म का कुल 13 दिनों का कलेक्शन अब 66.25 करोड़ रुपये हो गया है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button