उत्तर प्रदेशभारत

Amethi Crime News: अमेठी में 16 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला गला कटा शव; बर्थडे पार्टी में गया था

Amethi Crime News: अमेठी में 16 साल के लड़के की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला गला कटा शव; बर्थडे पार्टी में गया था

घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती अमेठी पुलिस.

Amethi Crime News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 16 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार सुबह उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर खेत की मेड़ पर मिला. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है. मामला जायस थाना क्षेत्र के पूरे बख्शी बहादुरपुर गांव का है.मृतक की पहचान आरेन्द्र पासी पुत्र जागेश्वर के रूप में हुई. परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है. आरेन्द्र ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाने में मदद करता था. उसके परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है, जो एक ढाबे पर काम करता है.

जन्मदिन समारोह में गया था किशोर

परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम आरेन्द्र पड़ोसी अमृतलाल के घर आयोजित बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था. वहां नाच-गाने का कार्यक्रम भी चल रहा था. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों ने खेत की मेड़ पर एक शव पड़ा देखा. जब पास जाकर देखा गया तो वह आरेन्द्र का शव था. उसके गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई.

ये भी पढ़ें- पुलिस पर पथराव, प्रदर्शन गाजीपुर में कमलेश बिंद के एनकाउंटर के बाद हुआ था बवाल? अब 50 पर FIR दर्ज

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच

सूचना मिलने पर जायस थाने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इसके बाद सीओ तिलोई दिनेश मिश्रा और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. जांच के लिए मोहनगंज पुलिस और एसओजी टीम को भी लगाया गया है.

मृतक के पिता जागेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के हीरालाल और उसके बेटों आकाश, विकास और विक्रम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है. आरोप है कि कुछ दिन पहले मृतक का आरोपियों से विवाद और मारपीट हुई थी. इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

हालांकि पुलिस जांच में अभी तक हत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ जारी है. फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है और आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है. SP सरवणन टी. ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की समीक्षा की और अधिकारियों को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं.

अजुग पाण्डेय

अजुग पाण्डेय

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button