खेल

BCCI ने कोचिंग पद के लिए निकाली वैकेंसी, टोटल 10 पदों पर निकली भर्ती; जानें कौन-कौन कर सकता है आवेदन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में 10 पदों पर नई भर्ती निकली है. बीसीसीआई ने सोमवार को एलान करके बताया कि वह कोचिंग समेत 10 पदों पर आवेदन आमंत्रित कर रहा है. इससे कुछ घंटे पहले ही बीसीसीआई ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची भी जारी की थी, जिसमें एक नई ग्रेड प्रणाली के तहत खिलाड़ियों को तीन वर्गों में बांटा है. अब बल्लेबाजी कोच से लेकर गेंदबाजी कोच पद के लिए भी भर्ती निकली है.

BCCI में 10 पदों पर निकली भर्ती

बीसीसीआई ने 2 बल्लेबाजी कोच, 3 तेज गेंदबाजी कोच, 4 फील्डिंग कोच (3 पुरुष और एक महिला) और एक परफॉर्मेन्स एनालिस्ट पद के लिए आवेदन आमंत्रित की हैं. बताते चलें कि ये सभी नियुक्तियां बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए की जा रही हैं.

  • 2 बल्लेबाजी कोच
  • 3 तेज गेंदबाजी कोच
  • 4 फील्डिंग कोच (3 पुरुष और एक महिला)
  • 1 परफॉर्मेन्स एनालिस्ट

बल्लेबाजी कोच का काम COE के हेड क्रिकेट कोच को असिस्ट करना होगा. वहीं तेज गेंदबाजी कोचों का काम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास करने वाले बॉलर्स के कौशल विकास और उनके प्रदर्शन को बेहतर करना होगा. सीओई में खिलाड़ियों को चुस्त बनाना, कैचिंग स्किल्स बेहतर करने जैसी चीजों से लेकर थ्रोइंग अभ्यास के लिए 4 फील्डिंग कोचों की नियुक्ति होगी. वहीं एक परफॉर्मेन्स एनालिस्ट पद पर भी वैकेंसी निकली है.

आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी, शाम 5 बजे है.

यह भी पढ़ें:

BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, विराट-रोहित का डिमोशन, सिर्फ 3 खिलाड़ी ग्रेड A में



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button