उत्तर प्रदेशभारत

Kanpur: ‘5₹ का टोकन ले लो, नहीं लगानी होगी लाइन…’ डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर मरीज से 11 लाख की ठगी; 1 साल बाद दर्ज हुआ केस

Kanpur: ‘5₹ का टोकन ले लो, नहीं लगानी होगी लाइन…’ डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर मरीज से 11 लाख की ठगी; 1 साल बाद दर्ज हुआ केस

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक मरीज के साथ डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के नाम पर लाखों की ठगी सामने आई है. उसने बैंक अकाउंट खाली होने के बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. आरोपियों को ट्रेस किया जा रहा है. इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. उनका कहना है कि अब डॉक्टर से कॉल पर अपॉइंटमेंट लेने में डर लग रहा है.

घटना की जानकारी देते हुए कानपुर के कौशलपुरी के रहने वाले विष्णु मोहन ने बताया कि पिछले साल 16 मार्च 2025 को उन्होंने पास के ही सनातन धर्म चिकित्सालय में अपनी बीमारी के चलते डॉक्टर को दिखाने के लिए फोन किया था. फोन रिसीव नहीं होने पर उन्होंने गूगल कर चिकित्सालय का एक नंबर खोजा. उस नंबर पर काॅल करने पर जानकारी ली तो साइबर ठग ने दूसरे दिन डॉक्टर से मिलने के लिए 5 रुपए का टोकन लेने की बात कही.

टोकन लेते ही हो गया खेल

इसके बाद पीड़ित 5 रुपए का ऑनलाइन भुगतान कर दिया. ठग ने कहा कि था कि टोकन लेने के बाद उन्हें लाइन में लगना नहीं पड़ेगा. न ही अस्पताल में परेशान होना होगा. यह सारी बात सुनने के बाद विष्णु ने टोकन के लिए पेमेंट कर दी. इसके कुछ ही घंटे बाद पीड़ित के दो बैंक खातों से 11 लाख से ज्यादा की रकम डेबिट हो गई. घटना के बाद विष्णु बैंक से लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज करने की गुहार लगाते रहें, लेकिन किसी ने उनके मामले में कुछ नहीं किया.

12 महीने बाद दर्ज हुआ केस

करीब 12 महीने बाद अब कानपुर के नजीराबाद थाने में मुकदमा दर्ज हो पाया है. जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल साइबर क्राइम टीम ने शुरू करी है. थाना नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. साइबर टीम आरोपियों को ट्रेस कर रही है, जल्दी ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button