खेल

Axar Patel Marries Fiancee Meha Patel Video Goes Viral On Social Media

Axar Patel and Meha Patel wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल की शादी हो गई है. अक्षर पटेल ने अपनी मंगेतर मेहा पटेल के साथ गुजराती रीति-रिवाज से सात फेरे लिए. दोनों कपल की शादी के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वहीं, इस शादी में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ जैसे कई दिग्गज और मशहूर चेहरे पहुंचे. बहरहाल, सोशल मीडिया पर भारतीय ऑलराउंडर का वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो में अक्षर पटेल घोड़ी पर नजर आ रहे हैं. इस दौरान चारों तरफ जश्न का माहौल है. बहरहाल, दोनों कपल की शादी काफी सुर्खियां बटोर रही है. इससे पहले पिछले दिनों भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने शादी की थी. वहीं बारात पहुंचने के बाद मेहा भी डांस करती नजर आईं. कैफ ने बारात से ठीक पहले अक्षर और मेहा के साथ की फोटो ट्वीट की है. इसमें अक्षर और मेहा ब्लू ड्रेस में नजर आ रहे हैं. इन दोनों की फोटो पर फैंस कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कैफ ने फोटो ट्वीट करने के साथ-साथ शुभकामनाएं भी दीं.

मोहम्मद कैफ समेत कई दिग्गज पहुंचे

इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ की फोटो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है. वहीं, फैंस ने प्रतिक्रिया देते हुए दूल्हा और दुल्हन की तारीफ की है. अगर इस ट्वीट के रीच की बात करें तो यह 32 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुका है. अक्षर की शादी से पहले जयदेव उनादकट ने भी फोटो शेयर की थी. उनादकट ने मेहंदी सेरेमनी से जुड़ी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. अक्षर ने टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को शादी में इनवाइट किया था. लेकिन वे बिजी शेड्यूल की वजह से नहीं पहुंच सके.

ये भी पढ़ें-

Chahal on MS Dhoni: युजवेन्द्र चहल ने MSD के साथ फोटो ट्वीट कर लिखा- ‘अच्छी पार्टनरशिप जिंदगीभर चलती है’

IND vs NZ 1st T20: रांची में खेले जाने वाले टी20 की प्लेइंग इलेवन में पृथ्वी शॉ को जगह मिलेगी या नहीं? पांड्या ने दिया जवाब



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button