मनोरंजन

Malaika Arora Came To Drop Son Arhaan Khan With Arbaaz Khan At The Mumbai Airport Actress Looked Emotional Video Viral

Malaika Arora Arbaaz Khan:  मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की राहें बेशक जुदा हो गई हैं लेकिन वे को-पैरेंटिंग बहुत अच्छे से निभा रहे हैं. दोनों हमेशा अपने बेटे अरहान खान को एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने या रिसीव करने आते हैं. वहीं एक बार फिर मलाइका और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान को एयरपोर्ट पर बेटे अरहान के साथ स्पॉट किया गया. दोनों अरहान को एयरपोर्ट छोड़ने आए थे. दरअसल 20 साल के अरहान अमेरिका में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे है.

बेटे को एयरपोर्ट ड्रॉप करने आई मलाइका हुई इमोशनल
इस दौरान दोनों अरहान को गले लगाते हुए नजर आए जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बेटे को एयरपोर्ट पर छोड़ने आई मलाइका इस दौरान चेक्ड को-ऑर्ड सेट और व्हाइट स्नीकर्स में कैजुअल लुक में नजर आई. वहीं अरहान के जाते वक्त मलाइका इमोशनल भी नजर आई. जिसके बाद अरबाज ने मलाइका को गले भी लगाया. बाद में दोनों अपनी-अपनी गाड़ियों की ओर बढ़ गए.

 

मलाइका ने अरबाज को किया था प्रपोज
बता दें कि  मलाइका अरोड़ा के रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका के पहले एपिसोड में, बॉलीवुड डीवा ने अरबाज खान के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात की थी. मलाइका ने कहा था, ‘मैंने ही अरबाज को प्रपोज किया था. कोई नहीं जानता. अरबाज ने मुझे प्रपोज नहीं किया था. यह दूसरा तरीका था. मैंने वास्तव में कहा, ‘मैं शादी करना चाहती हूं. क्या आप तैयार हैं?’ बड़े प्यार से वह (अरबाज) मुड़े और मुझसे कहा, ‘तुम दिन और जगह चुन लो.’

अरबाज ने मलाइका के मुश्किल समय में हमेशा दिया साथ
मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि अरबाज खान एक वंडरफुल पर्सन हैं और यह भी कहा कि उनके तलाक के बावजूद वे उनके मुश्किल समय में हमेशा उनके साथ रहे हैं. मलाइका ने उस समय को याद किया जब उनका एक्सीडेंट हुआ था और उनकी सर्जरी हुई थी. एक्ट्रेस ने बताया था कि अरबाज उन पहले लोगों में से थे, जो उनसे अस्पताल में मिले थे.

मलाइका और अरबाज की शादी क्यों टूटी
मलाइका ने फराह खान से कहा था, “मैं बहुत छोटी थी. मैं भी बदल गई. मैं लाइफ में अलग चीजें चाहती थी. और मुझे लगता है कि वास्तव में आज हम बेहतर लोग हैं. मलाइका ने कहा कि दबंग की रिलीज तक उनके बीच चीजें ठीक थीं, लेकिन वे “बहुत चिड़चिड़े” लोग बन गए और इसके बाद हमेशा के लिए अलग हो गए.

ये भी पढ़ें:-आयुष्मान खुराना की ‘An Action Hero’ 27 जनवरी से इस OTT प्लेटफॉर्म पर करेगी धमाका, जानें मूवी के बारे में खास बातें



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button