खेल

विनेश फोगाट का एशियन गेम्स खेलने का टूटा सपना, सेमीफाइनल में 6-4 से मिली हार

पहलवान विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूट गया. शनिवार (30 मई) को उन्हें सेमीफाइनल बाउट में मीनाक्षी गोयत के हाथों 6-4 से हार का सामना करना पड़ा. नई दिल्ली में 31 वर्षीय भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल सेमीफाइनल में हार गईं. इस तरह उनका अभियान खत्म हुआ. 

बता दें कि दो बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडल विजेता ने पहले राउंड में ज्योति को 7-1 से हराया और फिर एक कड़े मुकाबले में निशु को मात दी, जिसे उन्होंने मानदंडों के आधार पर जीता, लेकिन मीनाक्षी से हार गईं. मीनाक्षी ने इससे पहले एशियाई चैंपियनशिप के ट्रायल्स में अंतिम पंघाल को हराया था.

शनिवार की सुबह इस बात को लेकर विवाद देखने को मिला था कि विनेश किस केटेगरी में खेलेंगी. विनेश को बताया गया था कि उन्हें सिर्फ 50 किलोग्राम की केटेगरी में ही खेलने की अनुमति मिली है, क्योंकि उन्होंने पेरिस ओलंपिक सहित अपनी पिछली चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी भार वर्ग में हिस्सा लिया था. 

इस पर विनेश ने विरोध जताते हुए महासंघ पर भेदभाव के आरोप लगाए थे. विनेश का कहना था कि उन्हें अपनी पसंद की श्रेणी में प्रतिस्पर्धा का मौका दिया जाए. इसके बाद विनेश का वजन 53.9 किलोग्राम पाया गया और उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग में शामिल किया गया.

विनेश के आरोपों पर क्या बोले डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष?

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “विनेश के आरोप लगाने के बाद हमने अधिकारियों को उनका वजन मापने की अनुमति दी. हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहते. उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह किस श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करना चाहती हैं, फिर भी हम उन्हें अनुमति दे रहे हैं.”

 

यह भी पढ़ें: गिल और सूर्यकुमार की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू पक्का! BCCI ने दिया मौका



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button