मनोरंजन

akshay kumar upcoming movies after housefull 5 bhoot bangla jolly llb 3 to welcome to the jungle

Akshay Kumar Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री का ऐसा नाम हैं जो हर साल कई बड़ी फिल्में लेकर आते हैं. कभी एक्शन, कभी कॉमेडी तो कभी सीरियस अंदाज में नजर आते हैं अक्षय. ये वही हीरो हैं, जो एक समय बॉक्स ऑफिस पर राज करते थे. मगर अब कुछ सालों से इनकी फिल्में उतना कमाल नहीं दिखा पाती हैं. 

इनकी अगर फिल्मों की बात करें, तो हाल ही में इनकी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज हुई, जो करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 171 करोड़ रुपये के ऊपर कमाई करते हुए ‘रेड 2’ को पछड़ा और साल की दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई.

लेकिन अभी तक बजट नहीं निकाल पाई यानी फिल्म नाम और सीरीज का सहारा लेकर ठीक-ठाक कमाई तो ले आई है, मगर दमदार हिट नहीं बन पाई. अब आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर आने के बाद इसकी कमाई में कमी भी आई है.

इस साल अक्षय कुमार की दो और फिल्में आईं ‘स्काई फोर्स’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ लेकिन दोनों ही अपना बजट नहीं निकाल पाईं.

स्काई फोर्स 

इसी साल रिलीज हुई स्काई फोर्स ने भी बॉक्स ऑफिस में साधारण प्रदर्शन ही किया, ज्यादा खास नहीं चल पाई. इस फिल्म ने करीब 144 करोड़ कमाए थे, मगर दर्शकों का दिल जीतने में उतनी सफल नहीं हो पाई जितनी इससे उम्मीदें थीं. बता दें फिल्म का बजट 160 करोड़ था.

बार-बार आता है सबसे बड़ी फिल्मों के साथ, हर बार होता है फ्लॉप, अब है खतरनाक मूड में, न जाने क्या करके मानेगा!

केसरी 2

केसरी फिल्म का सीक्वल यानी केसरी 2 दमदार अंदाज और देशभक्ति के जज्बे से भरपूर थी, लेकिन अफसोस कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 100 करोड़ भी टच नहीं कर पाई. जबकि फिल्म का बजट 150 करोड़ था.

अक्षय फिर लौटेंगे इन अपकमिंग फिल्मों के साथ

अक्षय कुमार रुकने या थमने वालों में से बिल्कुल नहीं हैं. वे लगातार आगे बढ़ने और कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं. आने वाले सालों में वे अपनी दमदार फिल्मों के साथ लौटने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं. चलिए एक बार नजर डालते हैं इनकी अपकमिंग फिल्मों पर. 

जॉली एलएलबी 3

जॉली सीरीज हमेशा से ही दर्शकों की पसंद रही है. अब अक्षय एक बार फिर से दमदार और पुराने अंदाज में जॉली एलएलबी 3 के साथ लौटने वाले हैं. इनकी  ये फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी. फैंस इनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

बार-बार आता है सबसे बड़ी फिल्मों के साथ, हर बार होता है फ्लॉप, अब है खतरनाक मूड में, न जाने क्या करके मानेगा!

वेलकम टू द जंगल

अक्षय की ये फिल्म वेलकम टू द जंगल इस साल दिसंबर 2025 या फिर अगले साल जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसकी अब तक ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है. पूरी स्टार कास्ट और कॉमेडी का तड़का लेकर अक्षय फिर से हंसी का धमाल मचाने के लिए आने वाले हैं.

बार-बार आता है सबसे बड़ी फिल्मों के साथ, हर बार होता है फ्लॉप, अब है खतरनाक मूड में, न जाने क्या करके मानेगा!

भूत बंगला

हॉरर और कॉमेडी का कॉकटेल लेकर अक्षय अप्रैल 2026 में फिल्म भूत बंगला के साथ लौटने वाले हैं. यह जॉनर दर्शकों को हमेशा से पसंद रहा है, तो उम्मीद है कि फिल्म पुराने अंदाज में धमाल कर सकती है.

हेरा फेरी 3

इन दिनों हेरा फेरी 3 को लेकर कई विवाद हो रहे थे, जिसके चलते अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि ये फिल्म बन भी रही है या नहीं. परेश रावल फिल्म से बाहर हो गए जिसके बाद फिल्म अटक गई है.

बाकी देखने वाली बात तो ये है कि अक्षय इन फिल्मों से पुराने अंदाज में लौटंगे या बस नाम  और सीरीज का सहारा लेकर ही आगे बढ़ते रहेंगे? दर्शक तो बस उस पुराने अक्षय का इंतजार कर रहे हैं तो एक्शन में दमदार, कॉमेडी में लाजवाब और सीरियस अंदाज में असरदार हुआ करते थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button