उत्तर प्रदेशभारत
UP: सहारनपुर में वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खेत में उतारा गया; दोनों पायलट सेफ

खेत में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया. चिलकाना थाना क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव में रूटीन अभ्यास के दौरान वायुसेना के हेलिकॉप्टर में तकनीकी कमी आने के कारण खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित हैं. वहीं सूचना मिलते ही वायुसेना और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. घटना में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हेलिकॉप्टर ने सरसांवा या अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी.
खबर अपडेट की जा रही है.

