खेल

रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी

बीते शुक्रवार पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. इस मुकाबले में पाक टीम ने डकवर्थ लुईस पद्धति से 128 रनों की विशाल जीत दर्ज की थी. मगर यह मैच पाकिस्तान की जीत से ज्यादा सलमान आगा के रन आउट विवाद के कारण चर्चा में रहा. इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करने के लिए सलमान आगा को कड़ी सजा सुनाई है.

पाकिस्तानी पारी के दौरान बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने सलमान आगा को नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर रन आउट कर दिया था. सलमान अपनी क्रीज में नहीं थे, इस वजह से मेहदी हसन ने मौका मिलते ही गेंद को स्टंपस पर मार दिया था. सलमान कह चुके हैं कि बांग्लादेश टीम को वहां पर खेल भावना दिखानी चाहिए थी. मगर आईसीसी ने उन्हें सजा अपने व्यवहार के कारण सुनाई है, क्योंकि रन आउट होने के बाद उन्होंने गुस्से में अपने दस्ताने और ग्लव्स फेंक दी थे.

आईसीसी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि सलमान आगा को आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 का दोषी पाया गया है. यह क्रिकेट उपकरण या फिर क्लॉथिंग और ग्राउंड उपकरणों को फेंकने से संबंधित है. खराब व्यवहार के लिए उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. सलमान आगा ने भी अपनी गलती मान ली है, इसलिए इस मामले में किसी सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.

आखिर मैदान पर क्या हुआ?

यह घटना पाकिस्तानी पारी के 39वें ओवर में हुई. मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे और सामने मोहम्मद रिजवान बैटिंग कर रहे थे और नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर सलमान आगा मौजूद थे. रिजवान ने गेंद को पुश किया और गेंद बॉलर की दिशा में आ रही थी. पहले गेंद सलमान आगा के बैट से लगी और गेंद को पकड़ने के चक्कर में मेहदी हसन और सलमान आगा की टक्कर हो गई. सलमान अपनी क्रीज से बाहर थे, लेकिन अपनी क्रीज में वापस लौटने के बजाय वो गेंद उठाने के लिए झुके, तभी मेहदी हसन ने गेंद उठाकर स्टंपस पर दे मारी. सलमान आगा खड़े-खड़े यह सब देखते रह गए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button