उत्तर प्रदेशभारत

कानपुर में आवारा कुत्ते की दहशत! महिला पर हमलाकर काट ली उंगली, सड़क पर पड़ी मिली

कानपुर में आवारा कुत्ते की दहशत! महिला पर हमलाकर काट ली उंगली, सड़क पर पड़ी मिली

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के कानपुर के शिवकटरा इलाके में आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमलाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. काम से घर लौट रही इस महिला पर कुत्तों ने अचानक हमला किया और उसके हाथ की एक उंगली काट ली. यह उंगली बाद में वहीं सड़क पर पड़ी मिली है. इस हमले में महिला खून से लथपथ हो गईं. गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार की देर रात का है. हालांकि अब यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसके बाद से लोगों में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर गुस्सा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना नगर निगम के जोन-2 के शिवकटारा क्षेत्र में शंभू आटा बाइक के पास प्रेम गुप्ता वाली गली में हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, घायल महिला की पहचान रचना के रूप में हुई है. वह घरों में काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं.

महिला की हालत नाजुक

घटना के बाद आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाकर महिला को बचाया. इसके बाद उन्हें संभालते हुए अस्पताल पहुंचाया. उनकी कटी हुई उंगली को भी सुरक्षित रखा गया है. घायल महिला को पहले कांशीराम ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एस्कॉर्ट की मदद से हैलट अस्पताल पहुंचाया गया है. महिला की चोट गंभीर होने के कारण उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है.

पहले भी हुईं घटनाएं

स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. पहले भी कई बार इन कुत्तों ने लोगों पर हमला किया है. बावजूद इसके अभी तक इन कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई के बजाय नगर निगम के जिम्मेदार वार्ड की सीमा को लेकर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे.

अनुराग अग्रवाल

अनुराग अग्रवाल

सोलो ट्रैवलिंग का शौक. सहारा समय, इंडिया वॉइस और न्यूज़ नेशन जैसी संस्थाओं में 18 साल से ज्यादा का टीवी जर्नलिज्म का अनुभव.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button