मनोरंजन

‘रामायण’ के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज, 700 करोड़ कमाने वाली बनी चौथी हिंदी फिल्म

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. फिल्म एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है और इसके आगे किसी का भी बोलबाला नहीं दिख रहा है. इसकी रिलीज को 17 दिनों का वक्त हो गया है और अब इसने इंडिया में भी 900 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. इसी के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज की है. 

दरअसल, रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ये 700 करोड़ कमाने वाली चौथी हिंदी फिल्म बन चुकी है. इस रिकॉर्ड को इसने 16वें दिन कमाई के बाद अपने नाम किया है.

‘रामायण’ का 16 दिनों का हिंदी कलेक्शन

‘रामायण’ की कमाई में बॉक्स ऑफिस पर तीसरे फ्राइडे को भारी गिरावट दर्ज की गई थी. कोईमोई के अनुसार, इसने 16वें दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन हिंदी में किया था. जबकि 15वें दिन 18.1 करोड़ का बिजनेस किया था और इस लिहाज से शुक्रवार को हिंदी कलेक्शन में 37.84% का ड्रॉप आया, जिसके बाद फिल्म का इंडिया में हिंदी कलेक्शन 703.33 करोड़ हो गया और ग्रॉस कलेक्शन 829.93 करोड़ रहा. 

अगर ‘रामायण’ के बाकी दिनों के हिंदी कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते में 452.73 करोड़ और दूसरे हफ्ते 239.35 करोड़ का बिजनेस किया था. अब इसने 16वें और 17वें दिन भी अच्छा खासा बिजनेस किया.

हिंदी में 700 करोड़ कमाने वाली चौथी फिल्म बनी ‘रामायण’

कोईमोई के अनुसार, ‘रामायण’ हिंदी में 700 करोड़ कमाने वाली चौथी फिल्म भी बन चुकी है. इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’, ‘धुरंधर’ और ‘पुष्पा 2’ के बाद ये चौथी फिल्म बन चुकी है, जिसने 700 करोड़ हिंदी में कमा लिए हैं. देखिए हिंदी की ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 फिल्में…

1. धुरंधर 2- 1110.12 करोड़
2. धुरंधर- 894.49 करोड़
3. पुष्पा 2- 836.09  करोड़
4. रामायण- 703.33 करोड़ (16 दिन)
5. स्त्री 2- 627.5 करोड़
6. छावा- 600.38 करोड़
7. जवान- 582.48 करोड़
8. गदर 2- 525.5 करोड़
9. पठान-  524.53 करोड़
10. बाहुबली 2- 511 करोड़

बहरहाल, ‘रामायण’ के बारे में बात की जाए तो फिल्म रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. ये एक एक बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है. अभी फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया गया है, जिसे दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. नितेश तिवारी ने इसका निर्देशन किया है और निर्माता नमित मल्होत्रा हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इसका अगला पार्ट 2028 में दिवाली पर रिलीज किए जाने की प्लानिंग चल रही है. इसके पहले फिल्म को 2027 में रिलीज किया जाना था, जिसमें भगवान राम और रावण के बीच युद्ध देखने के लिए मिलने वाला है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button