मनोरंजन

वरुण ग्रोवर पर ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी का पलटवार, बोले- ‘आपकी सोच है हमारी नहीं…’

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. इसी बीच फिल्म को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है. रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कलाकार लगातार आलोचना कर रहे थे खासकर दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी. इसी बीच स्टैंडअप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने उन पर निशाना साधा, जिसका अब सुनील लहरी ने जवाब दिया है. 

दरअसल, वरुण ग्रोवर के रिएक्शन के बाद रामानंद सागर की ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी खुद को रोक नहीं पाए और वो एक्स पर लाइव आए. इस दौरान उन्होंने वीडियो में वरुण ग्रोवर पर बिना नाम लिए निशाना साधा और उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये उनकी सोच है ना कि ‘रामायण’ की स्टार कास्ट की.

सुनील लहरी ने वरुण ग्रोवर पर साधा निशाना

सुनील लहरी कहते हैं, ‘एक साहब हैं, जिनका नाम मैंने पिछले दिन से पहले कभी नहीं सुना. ये मेरे कुलीग ने बताया इनके बारे में. जानकर पता लगा कि ये साहब स्टैंडअप कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर और फिल्ममेकर हैं. उन्होंने एक कमेंट पास किया, जो कि काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा और इसका जवाब भी दिया है और उस जवाब के लिए मैं भी सबका धन्यवाद देना चाहूंगा. इनकी सोच के हिसाब से जो हमने पुरानी रामायण में काम किया है अपने आपको, जो हमने कैरेक्टर प्ले किया है उनका खुद को अवतार समझते हैं. तो ये उनकी सोच है हमारी नहीं. हमने सबने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम किया है.’

हमने कोई जबरदस्ती या फोर्सफुली नहीं किया…

सुनील लहरी ने आगे कहा, ‘आप लोगों का प्यार और सम्मान तकरीबन 40 साल से मिल रहा है. जनवरी में पूरे 40 साल हो जाएंगे. उसका मान और मर्यादा रखने की पूरी कोशिश की. ये हमने कोई जबरदस्ती या फोर्सफुली नहीं किया है. हमने एक जिम्मेदारी के तौर पर किया है. लेकिन जहां नई रामायण का सवाल है. तो इन साहब ने इसको लेकर कमेंट किया है. तो मैं ये बताना चाहता हूं कि मैं सनातनी हूं और हिंदू हूं. एक हिंदू होने के नाते अगर कोई चीज मुझे लगेगी कि हमारी जो आस्था नहीं है उसको पॉइंट आउट करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है, जैसे मुझे इस रामायण राम जी के प्रति दिव्यता बहुत कम लगी.’  

सुनील लहरी ने नई ‘रामायण’ की बताई कमी

वो नई ‘रामायण’ में राम के किरदार में दिखी कमी को लेकर कहते हैं, ‘जैसे फिल्म में एक सीन था. राम ताड़का का वध करते हैं. ताड़का कोई राक्षसनी नहीं थी. उसे श्राप मिला था. राम जी ने उसका उद्धार किया था. केवट, अहिल्या जैसे लोगों के किरदार इसमें दिखाए ही नहीं गए. इन सबको दिखाने से राम जी की दिव्यता दिखाई देती है.’

क्या बोले थे वरुण ग्रोवर?

बहरहाल, अगर स्टैंडअप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर के स्टेटमेंट के बारे में बात की जाए तो उन्होंने रामानंद सागर की ‘रामायण’ के कलाकारों की आलोचनाओं को उनका ‘हक जताने वाला रवैया’ बताया. साथ ही ये भी कहा कि मानो वो खुद को उन किरदारों के असली अवतार हों, जिन्हें उन्होंने कभी पर्दे पर निभाया था. गौरतलब है कि दीपिका चिखलिया ने सीता (साई पल्लवी) के रोल की आलोचना की थी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button