उत्तर प्रदेशभारत

बिजनौर में खेलते-खेलते नाले में गिरा मासूम, डूबने से गई जान… इकलौते बेटे की मौत से मां-बाप बेहाल

बिजनौर में खेलते-खेलते नाले में गिरा मासूम, डूबने से गई जान… इकलौते बेटे की मौत से मां-बाप बेहाल

यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक दो साल के मासूम बच्चे की जान चली गई. बच्चा घर के बाहर खेलते समय नाले में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई. ये घटना बिजनौर जिले के धामपुर इलाके के गांव जोगीपुरा की बताई जा रही है. मासूम बच्चे की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बच्चे की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक बच्चे की पहचान किट्टू के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, धामपुर इलाके के जोगीपुरा गांव के रहने वाले कौशिक कुमार का दो वर्षीय बेटा किट्टू घर के पास खेल रहा था. तभी खेलते-खेलते किट्टू अचानक घर के नजदीक बने नाले में जा गिर गया. घटना के समय परिजनों को बच्चे के नाले में गिरने की भनक नहीं लग सकी. हालांकि, कुछ देर बाद जब किट्टू घर में दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसको तलाशना शुरू किया.

मासूम का शव नाले में तैरता दिखाई दिया

परिवार वाले करीब एक घंटे तक गांव और आसपास के इलाकों में किट्टू की खोजबीन करते रहे. एक घंटे तक खोजबीन करने के बाद परिवार वालों को मासूम का शव घर के सामने बह रहे नाले में तैरता हुआ दिखाई दिया. यह देख परिजनों के होश उड़ गए. इसके बाद परिवार वालों का शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे. फिर ग्रामीणों की सहायता से परिजनों ने बच्चे को तुरंत नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं.

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. वहीं गांव में स्थानीय पुलिस ने मृत बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि किट्टू अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था. इकलौते नन्हे चिराग की इस तरह अचानक हुई मौत ने माता-पिता को तोड़कर रख दिया है. किट्टू की मौत के बाद उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हआ है.

ये भी पढ़ें: यूपी में वोटर लिस्ट की होगी सघन जांच, 17 से 20 नवंबर तक हर बूथ पर चलेगा विशेष अभियान

अमित रस्तोगी

अमित रस्तोगी

अमित रस्तोगी पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी पहचान वाइल्डलाइफ, एग्रोफोरेस्ट्री, हॉटिकल्चर, एनिमल हसबेंडरी फील्ड की विशेषज्ञता साथ-साथ इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के तौर पर की जाती है. उन्होंने मांस के लिए ऊंट, गाय, बैलों, गधों और खच्चरों की तस्करी, स्लाटरिंग के खूनी कारोबार का पर्दाफाश किया है.

उन्हें अपने काम के लिए कई सम्मान भी मिले हैं. अमित रस्तोगी ने एमआईटी कालेज औरंगाबाद से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके बाद फिल्म एंव टेलीविजन संस्थान नई दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त कर 2 वर्ष दूरदर्शन और 19 वर्षो तक इंडिया टीवी के लिये बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. वर्तमान में टीवी 9 नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button