उत्तर प्रदेशभारत

दिल्ली से लेकर पटना तक… छठ घाटों में दिखा आस्था का सैलाब, डूबते सूरज को दिया जा रहा अर्घ्य, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली से लेकर पटना तक… छठ घाटों में दिखा आस्था का सैलाब, डूबते सूरज को दिया जा रहा अर्घ्य, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दियाImage Credit source: TV9

देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर राजधानी पटना तक के छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही घाट पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 का आज तीसरा दिन है. आज शाम के समय डूबते सूर्य को पहला अर्ध्य दिया. व्रती महिलाओं ने खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा हुआ है.

अब सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा. इस बीच दिल्ली के आईटीओ के छठ घाट पर लाखों की संख्या में व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ पूजा पाठ का सामान सर पर रखकर पूजा करने आ रही है. सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं.

Chhath 2 Pti

पटना में गंगा नदी पर हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु (PTI)

इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

छठी मैया के जयकारों से गूंजा घाट

लोक आस्था, सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के महापर्व छठ की अद्भुत भव्यता रविवार को राजधानी दिल्ली में विभिन्न छठ घाटों पर देखने को मिली. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार स्थित यमुना नदी में बने घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर समस्त दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

Chhath 1 Pti

कोलकात में पूजा करते श्रद्धालु (PTI)

छठ पर्व के अंतिम दिन कल सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत संपन्न होगा और व्रती महिलाएं पारण कर व्रत का समापन करेंगी.पूरे घाट पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और छठी मैया के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है.

पीएम मोदी ने छठ पर्व पर देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छठ के पावन पर्व पर देशवासियों को बधाई दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रधानमंत्री ने छठ पर्व के ‘संध्या अर्घ्य’ के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रकृति की उपासना को समर्पित यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार करेगा, और समाज में एकता व सद्भाव के बंधन को और मजबूत करेगा. भगवान सूर्य का आशीर्वाद सभी के जीवन को आलोकित करे. जय छठी मैया!

छठ सनातन चेतना के दिव्य प्रकाश का प्रतीक

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ के लक्ष्मण मेला छठ घाट पर सूर्य को अर्घ्य दिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “छठ भारत की सनातन चेतना के दिव्य प्रकाश का प्रतीक है. छठ हमें कठोर अनुशासन का पाठ सिखाता है. तीन दिनों तक निर्जला (बिना जल के) व्रत रखना एक गहन आध्यात्मिक साधना है.

Untitled Design 2026 11 15t180023.514

नोएडा में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया (PTI)

धार्मिक अनुष्ठानों को सूर्योदय के साथ जोड़ना, जीवन में कठोर अनुशासन का प्रमाण है. हम सब केवल डूबते हुए सूर्य को नहीं बल्कि उगते हुए सूर्य की भी उपासना करते है.”

मुंबई में हजारों श्रद्धालुओं ने की छठ पूजा

मुंबई के जुहू बीच पर छठ पूजा करने वाले हजारों श्रद्धालु इकट्ठा हुए हैं. लगभग 4 से 5 किलोमीटर तक फैले इस पूरे बीच पर श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आए. एक तरफ लोगों का विशाल जनसमूह और दूसरी तरफ अरब सागर, मुंबई के जुहू बीच पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. इस बीच श्रद्धालुओं डूबते हुए सूर्य को ‘अर्घ्य’ दिया, जिसके साथ ही छठ पूजा की रीतियां शुरू हो गईं. अब वे पूरी रात बीच पर ही रहेंगे, रेत में अस्थायी वेदी बनाएंगे और अपने परिवारों के साथ मिलकर प्रार्थना करेंगे.

मोहम्मद जुनेद अख्तर

मोहम्मद जुनेद अख्तर

मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं. करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी. यहां इन्होंने करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया. फरवरी 2014 में नवोदय टाइम्स अखबार से जुड़ गए और गाजियाबाद में ही रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर की. करीब एक साल बाद 2015 में गाजियाबाद से दिल्ली ट्रांसफर हो गया. दिल्ली में अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए. अगस्त 2016 में दिल्ली से नोएडा ट्रांसफर हो गया. नोएडा में क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम किया. इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला. 2024 में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. इस दौरान ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया. जनवरी 2025 में न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. यहां जुनेद अख्तर ने बतौर सब एडिटर काम किया और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों पर काम किया. सितम्बर 2025 से TV9 भारतवर्ष की वेबसाइट में सीनियर सब एडिटर के तौर पर जुड़े.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button