उत्तर प्रदेशभारत

गोरखपुर चिड़ियाघर में जल्द दहाड़ेगा बब्बर शेर, भालू समेत आएंगे ये नए मेहमान

गोरखपुर चिड़ियाघर में जल्द दहाड़ेगा बब्बर शेर, भालू समेत आएंगे ये नए मेहमान

गोरखपुर चिड़ियाघर.

Gorakhpur Zoo: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान में जल्द ही बब्बर शेर और भालुओं का कुनबा बढ़ने वाला है. इसके लिए चिड़ियाघर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) से जानवरों के आदान-प्रदान की मंजूरी भी मिल चुकी है. इस प्रक्रिया के तहत गोरखपुर चिड़ियाघर में दूसरे चिड़ियाघरों से कुछ नए वन्यजीव लाए जाएंगे, जबकि यहां मौजूद कुछ जानवरों को दूसरे चिड़ियाघरों में भेजा जाएगा.

शेरनी गौरी को मिलेगा साथी, बढ़ेगी बब्बर शेरों की संख्या

गोरखपुर चिड़ियाघर में फिलहाल गौरी नाम की एक शेरनी मौजूद है. ऐसे में उसके लिए बब्बर शेर लाने की तैयारी की जा रही है. चिड़ियाघर प्रशासन का उद्देश्य शेरनी के साथ बब्बर शेर का जोड़ा बनाकर प्रजनन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है. इससे आने वाले समय में चिड़ियाघर में शेरों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा भालुओं की संख्या बढ़ाने के लिए भी दूसरे चिड़ियाघरों से भालू लाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, नोएडा की IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

लखनऊ से आएगा बारहसिंगा का जोड़ा

जानवरों के आदान-प्रदान की इस प्रक्रिया में लखनऊ चिड़ियाघर की भी अहम भूमिका होगी. वहां से बारहसिंगा का एक जोड़ा गोरखपुर लाया जाएगा. वहीं गोरखपुर चिड़ियाघर से बारहसिंगा का एक जोड़ा और एक मगरमच्छ तिरुपति चिड़ियाघर भेजा जाएगा. इसके अलावा तिरुपति चिड़ियाघर से भी कुछ वन्यजीव गोरखपुर लाने की योजना है. इस तरह अलग-अलग चिड़ियाघरों के बीच वन्यजीवों का आदान-प्रदान किया जाएगा.

प्रजनन के जरिए बढ़ाई जाएगी वन्यजीवों की संख्या

चिड़ियाघर की उपनिदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि वन्यजीवों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया के तहत यह पूरी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मंजूरी मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य चिड़ियाघर में विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों की संख्या बढ़ाना और उनके प्रजनन को बढ़ावा देना है. उन्होंने बताया कि तिरुपति चिड़ियाघर में बाघ मौजूद हैं, जबकि गोरखपुर चिड़ियाघर से तराई क्षेत्र के बाघ वहां भेजे जाएंगे. इसके जरिए प्रजनन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और बाघों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी.

पर्यटकों को देखने को मिलेंगे नए वन्यजीव

चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, अलग-अलग प्रजातियों के जानवरों के आने से यहां वन्यजीवों की विविधता बढ़ेगी. इससे पर्यटकों को नए जानवर देखने का मौका मिलेगा. साथ ही उन्हें वन्यजीवों की अलग-अलग प्रजातियों, उनकी जीवनशैली और संरक्षण के बारे में जानकारी भी मिल सकेगी. प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से चिड़ियाघर में वन्यजीव संरक्षण और प्रजनन की गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.

प्रदीप कुमार तिवारी

प्रदीप कुमार तिवारी

प्रदीप कुमार तिवारी ने 2014 से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्होंने p7 न्यूज चैनल से करियर की शुरुवात की. प्रदीप कुमार तिवारी TV9 भारतवर्ष चैनल में आने से पहले Zee news में भी काम कर चुके हैं. प्रदीप को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. कई वर्षों से डिजिटल में रहने की वजह से डिजिटल कंटेंट पर पकड़ अच्छी है.

प्रदीप तिवारी पत्रकारिता के साथ-साथ एनीमेशन फील्ड में भी अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें ग्राफिक डिजाइनिंग के साथ साथ 2D और 3D एनीमेशन की जानकारी अच्छी है. प्रदीप ने लगभग 2 वर्ष तक प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button