उत्तर प्रदेशभारत

रामपुर में CRPF कैंप पर हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की हत्या, अटैक में 8 जवानों की गई थी जान

रामपुर में CRPF कैंप पर हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की हत्या, अटैक में 8 जवानों की गई थी जान

मोहम्मद शरीफ

रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात रामपुर के पनवड़िया खजूरिया की है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मोहम्मद शरीफ का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

रामपुर के एडिशनल एसपी अनुराग सिंह ने वारदात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमला मामले में मोहम्मद शरीफ को दोषी ठहराया गया था. इस मामले में सात साल सजा काटने के बाद मोहम्मद शरीफ इसी साल जेल से बाहर आ गया था. इस मामले में CRPF के 7 जवानों और एक रिक्शा चालक की मौत हुई थी.

2007 में हुआ था हमला

पुलिस के मुताबिक पनवड़िया खजूरिया में दो अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मारी. वारदात के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित सीआरपीएफ (CRPF) कैंप में 31 दिसंबर 2007 की रात आतंकी हमला हुआ था. यह हमला अगले दिन 1 जनवरी 2008 की सुबह भी हुआ. एके-56 राइफलों और ग्रेनेड से हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 7 जवानों और एक रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी.

अब सुप्रीम कोर्ट में मामला

इस मामले में 2 नवंबर 2019 को रामपुर की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई थी. लेकिन अक्टूबर 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कई आरोपियों को राहत दे दी. इसमें कुछ दोषी बरी भी हो गए थे. इस फैसले के बाद ही मोहम्मद शरीफ भी जेल से बाहर आ गया था. हालांकि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ यूपी सरकार ने फरवरी 2026 में सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल कर दी है.

इनपुट: शारिक सिद्दीकी, मुरादाबाद

गुलज़ार रहमान

गुलज़ार रहमान

मेरा नाम गुलजार रहमान है और मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. न्यूज रिपोर्टर के रूप में रामपुर जिले के स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाता हूं. ​मेरा मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष खबरों के माध्यम से समाज की नि:स्वार्थ सेवा करना और जनता की आवाज बनना है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button