अब तक 8 खिलाडियों का हुआ ट्रेड, SRH ने सबसे ज्यादा 3 खिलाडियों पर मारी बाजी

IPL 2027 की ट्रेड विंडो खुली हुई है, कई सारी टीमें सुनिश्चित कर लेना चाहती हैं कि ऑक्शन से पहले ही उन्हें अपना सबसे मेन खिलाडी मिल जाए. हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स में जा सकते हैं और उनकी जगह अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं. हालांकि अब तक इस डील की पुष्टि नहीं हुई है.
अगर हार्दिक-अर्शदीप की ट्रेड डील कंफर्म होती है तो यह आईपीएल 2027 की पहली डील नहीं होगी. इससे पहले 8 खिलाडियों की नीलामी से पहले ही टीम बदल चुकी है. यहां देख लीजिए उन सभी खिलाडियों की लिस्ट, जिनका अब तक ट्रेड कंफर्म हो चुका है.
ऋषभ पंत-कुलदीप यादव
आईपीएल 2027 के लिए सबसे पहला ट्रेड दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ था. ऋषभ दिल्ली में वापस आ गए हैं जहां उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि LSG ज्वाइन करने पर कुलदीप को 13.5 करोड़ रुपये मिलेगे.
CSK-SRH में 4 खिलाडियों का ट्रेड
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 4 खिलाडियों की अदला-बदली की है. लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स SRH का साथ छोड़कर चेन्नई में चले गए हैं. उनकी जगह खलील अहमद और नाथन एलिस चेन्नई से हैदराबाद में चले गए हैं. लिविंगस्टोन को 6 करोड़, खलील अहमद को 4.8 करोड़, जैक एडवर्ड्स को 3 करोड़ और नाथन एलिस को 2 करोड़ रुपये मिलेंगे.
SRH में गए टी नटराजन
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक कुल 3 खिलाडियों पर बाजी मारी है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन दिल्ली कैपिटल्स छोड़कर सनराइजर्स हैदराबाद में आ गए हैं, जबकि उनकी जगह जीशान अंसारी दिल्ली में चले गए हैं. नटराजन को 5 करोड़ और जीशान को 40 लाख रुपये मिलेंगे.
सभी 8 खिलाड़ी
ऋषभ पंत – लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स – 15 करोड़
कुलदीप यादव – दिल्ली कैपिटल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स – 13.50 करोड़
टी नटराजन – दिल्ली कैपिटल्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 5 करोड़
जीशान अंसारी – सनराइजर्स हैदराबाद से दिल्ली कैपिटल्स – 40 लाख
लियाम लिविंगस्टोन – सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – 6 करोड़
खलील अहमद – चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 4.8 करोड़
जैक एडवर्ड्स – सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई सुपर किंग्स – 3 करोड़
नाथन एलिस – चेन्नई सुपर किंग्स से सनराइजर्स हैदराबाद – 2 करोड़
यह भी पढ़ें:
दिवाली के दिन भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, टाइमिंग से लाइव स्ट्रीमिंग तक जानें सब



