मनोरंजन

‘जिन फिल्मों में मेरी पिटाई होती है वो…’ राजपाल यादव ने रोहित शर्मा के सामने खोला अपनी सक्सेस का राज

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों अपने फैंस का एंटरटेनमेंट अपने शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ के जरिए कर रहे हैं. उनके शो पर बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचती रहती हैं. अब उनके शो पर राजपाल यादव जैसे दिग्गज एक्टर और कॉमेडियन पहुंचे. इस दौरान मजाक-मजाक में राजपाल यादव ने रोहित शर्मा के सामने अपने ‘लकी चार्म’ का खुलासा भी कर दिया.

रोहित बोले- क्या फिल्मो में पिटना आपका लकी चार्म है?

राजपाल यादव और रोहित शर्मा ने मिलकर शो पर काफी मस्ती-मजाक किया. रोहित शर्मा ने इस दौरान अभिनेता की कुछ बेहतरीन फिमों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मूवीज में आपकी पिटाई कॉमन चीज है. रोहित ने उनसे सवाल किया था, ‘राजपाल सर, आपकी ‘भागम भाग’, ‘खट्टा मीठा’, ‘भूल भुलैया’ और भी कई फिल्मों में एक चीज कॉमन रही है, आपकी पिटाई. क्या पिटाई आपका लकी चार्म है?

राजपाल बोले- जिन फिल्मों में मेरी पिटाई होती है, वे हिट हो जाती हैं

रोहित शर्मा के मजेदार सवाल का राजपाल यादव ने भी मजेदार जवाब दिया. रोहित शर्मा से राजपाल यादव ने कहा, ‘जिन फिल्मों में मेरी पिटाई होती है, वे फिल्में हिट हो जाती हैं.’ उनकी ये बात सुनकर रोहित शर्मा सहित सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे.

राजपाल यादव ने कई कॉमेडी फिल्मों से बनाई पहचान

राजपाल यादव ने अपने ढाई दशक से ज्यादा के करियर में कई कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है. उनकी सबसे चर्चित और पसंदीदा फिल्मों में ‘खट्टा मीठा’, ‘भागम भाग’ और ‘भूल भुलैया’ के अलावा ‘हंगामा’, ‘ढोल’, ‘पार्टनर’, ‘दे दना दन’, ‘चुप चुप के’, ‘मालामाल वीकली’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ आदि भी शामिल हैं.

राजपाल यादव का वर्क फ्रंट

राजपाल यादव ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म ‘दिल क्या करे’ से की थी. उसी दौर में वो टीवी सीरियल ‘मुंगेरी के भाई नौरंगी लाल’ में भी नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. राजपाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए राजपाल अब ‘द किंग ऑफ वंडरफुल वर्ल्ड’, ‘मालामाल वीकली 2’, ‘एसवीसी 63’ और ‘खलनायक 2’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button