खेल

IND vs NZ 5th T20I: भारत की हार के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन, 3 लाइनों में कही बड़ी बात

टीम इंडिया ने रविवार (01 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में हार का सामना किया. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 191/8 रन बनाए. चेज में न्यूजीलैंड ने सिर्फ 18 ओवर में 195/3 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की. वहीं भारत की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने एक पोस्ट शेयर करके रिएक्शन दिया. गंभीर ने सिर्फ 3 लाइनों में बड़ी बात कह दी. 

टीम इंडिया ने शुरुआती लगातार 3 मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था, लेकिन आखिरी 2 मुकाबले मेजबान न्यूजीलैंड ने जीते. इन मैचों में हार के बाद से ही गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है. हालांकि मैच से पहले भी हेड कोच ने अपने एक बयान में कहा था कि उनका काम सभी को खुश रखने का नहीं है. 

हार के बाद गंभीर की पोस्ट 

गंभीर ने टीम इंडिया की एक तस्वीर शेयर की. कैप्शन में लिखा, “एक टीम के रूप में बने. एक टीम के रूप में जीते. हमेशा भारत के लिए.”

लोगों ने लगा दी क्लास 

उनकी इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की. एक यूजर ने लिखा, “याद रखिए, यह आपके पिता की टीम नहीं है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वैभव को खिलाइए. कुछ कड़े फैसले लीजिए. टीम बहुत बार लड़खड़ा रही है.” इसी तरह लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए. 

ऐसा रहा सीरीज का हाल 

नजर डालें सीरीज पर, तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने शुरुआती 3 मैचों में 4 विकेट से, 4 विकेट से और 6 विकेट से जीत हासिल की. इसके बाद आखिरी 2 मैचों में मेन इन ब्लू को 87 रन से और 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह 3-2 से सीरीज भारत के नाम रही. 

04 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. यहां विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. देखना दिलचस्प होगा कि वनडे सीरीज में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है. 

 

यह भी पढ़ें: पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button