उत्तर प्रदेशभारत

परीक्षा के चलते कल नोएडा-गाजियाबाद-लखनऊ समेत 60 जिलों में 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

UP PET 2026: परीक्षा के चलते कल नोएडा-गाजियाबाद-लखनऊ समेत 60 जिलों में 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

60 जिलों में 12वीं तक के स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के चलते शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे. नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, प्रयागराज और अलीगढ़ समेत कई जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी किए हैं. हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी गई है. उन्हें अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करना होगा.

UPSSSC के अध्यक्ष डॉ. एसएन साबत के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के 60 जिलों में PET परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए करीब 35.42 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या और परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ की आशंका को देखते हुए संबंधित जिलों में स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

लखनऊ समेत कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश

लखनऊ, प्रयागराज और अलीगढ़ समेत कई जिलों में DIOS की ओर से स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं. लखनऊ के DIOS के मुताबिक, PET-2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित की जा रही है. 25 अक्टूबर को दो पालियों में परीक्षा हो चुकी है. अब 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को भी दो-दो पालियों में परीक्षा होगी. हर पाली में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजनों के आने की संभावना है.

35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

ऐसे में शहरों में यातायात और भीड़ का दबाव बढ़ सकता है. इसी को देखते हुए संबंधित जिलों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. PET-2026 के लिए 35,41,297 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 1,372 केंद्रों पर तीन तारीखों—25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर—को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है. अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र पर दर्ज परीक्षा केंद्र, तारीख और पाली के अनुसार पहुंचना होगा.

पहले दिन 69.63 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

25 अक्टूबर को PET-2026 के पहले दिन प्रदेश में 11,80,434 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी. इनमें से 8,21,986 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. इस तरह पहले दिन कुल उपस्थिति 69.63 प्रतिशत रही, जबकि 3,58,448 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के अगले चरणों के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अभ्यर्थियों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के इंतजाम किए हैं.

सफी अहमद

सफी अहमद

सफी अहमद, राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं और करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक जुनून है. इसी जुनून को जमीन पर उतारते हुए उन्होंने लखनऊ की जमीनी हकीकत से लेकर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों तक की खबरों को करीब से कवर किया है. सफी अहमद की खास पकड़ क्राइम रिपोर्टिंग पर रही है. अपराध की खबरों की तह तक जाना, घटनाओं के पीछे की कहानी सामने लाना और सबसे पहले सटीक जानकारी पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है.

कई बड़ी और चर्चित घटनाओं की कवरेज में सफी अहमद की सक्रिय भूमिका रही है. 2020 के कानपुर बिकरू कांड, 2022 के अलाया होटल अग्निकांड और 2026 के अलीगंज अग्निकांड जैसी घटनाओं पर उन्होंने लगातार नजर बनाए रखी और घटनाक्रम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सबसे पहले साझा करने का प्रयास किया. ऐसी घटनाओं में 24 घंटे लगातार अपडेट रहने और खबर की तह तक पहुंचने का उनका अनुभव उनकी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण ताकत है.

सफी अहमद ने पत्रकारिता की शुरुआत एक साप्ताहिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के साथ की. इसके बाद उन्हें PPN न्यूज़, APN न्यूज़ और K न्यूज़ जैसे संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने रिपोर्टिंग के अलग-अलग आयामों को करीब से समझा और अपनी पत्रकारिता को लगातार मजबूत किया. करीब चार वर्षों के अनुभव के बाद उन्हें TV9 भारतवर्ष के साथ काम करने का अवसर मिला. पिछले 6 वर्षों से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़े हुए सफी अहमद लखनऊ से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ खबरों को जमीन से उठाकर दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button