मनोरंजन

‘रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में साई पल्लवी, रणबीर कपूर लीड रोल में हैं. रणबीर कपूर भगवान राम का किरादर निभा रहे हैं. वहीं साई पल्लवी फिल्म में मां सीता के रोल में हैं. 27 अक्टूबर को फिल्म की अमेरिका में स्क्रीनिंग रखी गई.

स्क्रीनिंग में साई पल्लवी ने फिल्म के बारे में बात की. वहीं साई ने रावण के बारे में भी रिएक्ट किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहा है. कुछ लोग बोल रहे हैं कि साई को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि साई पल्लवी को ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए. वो अंदर के रावण, यानी अंदर की कमियों के बारे में बात कर रही हैं.  

साई पल्लवी ने किया रिएक्ट

साई ने कहा, ‘एक धर्मग्रंथ के तौर पर अगर आप विश्वास रखते हैं तो आपको आत्म चिंतन करना चाहिए. आपको देखना चाहिए कि आपके अंदर क्या अच्छाई है और क्या बुराई है और आपको समय के साथ बुराइयों को सही करने की जरूरत है. क्योंकि रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है. इसीलिए ये जरूरी है कि हम अपने अंदर के रावण को पहचानें और समय के साथ खुद में बदलाव लाएं.’

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा- एक महिला अपहरण करने वाले की तारीफ कर रही है. वहीं एक यूजर ने लिखा- इस तरह के स्टेटमेंट अवॉइड करने चाहिए क्योंकि ये सिर्फ निगेटिविटी और विवाद पैदा करते हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा- अब और नहीं, साई को पहले से ही बहुत ट्रोलिंग मिल रही है अब इस स्टेटमेंट के साथ अब और नहीं.

रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

फिल्म की बात करें तो ये दो पार्ट्स में रिलीज हो रही है. ये बिग बजट फिल्म है. नमित मल्होत्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. रणबीर और साई के अलावा फिल्म में रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, यश नजर आएंगे. यश फिल्म में रावण के रोल में हैं. फिल्म में हनुमान का रोल सनी देओल निभा रहे हैं. सनी देओल का लुक अभी तक सामने नहीं आया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button