मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘आवारापन 2’ समेत 4 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

अजय देवगन और श्रिया सरन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. फिल्म ने रिलीज के बाद से ही एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना दिए हैं. इसकी रिलीज को 3 ही दिन हुई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस कर लिया है. संडे वीकेंड का फिल्म का जबरदस्त फायदा मिला है, जिसके बाद इसने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

इसी के साथ ही अब ‘दृश्यम 3’ की 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री भी हो चुकी है. फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही अब इसने संडे को ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

‘दृश्यम 3’ की तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बंपर कमाई की है. फिल्म की रिलीज को तीन दिन का वक्त हो गया है और तीनों दिनों ही हर दिन इसने 50-50 करोड़ का बिजनेस किया है. फिल्म ने संडे को 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया.
– वहीं, दूसरे दिन 53.50 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म ने अब तीसरे दिन रात 10.30 बजे तक 61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 55.0% दर्ज की गई है.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 176.50 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ इंडिया में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट वीकेंड ओपनर, 9 फिल्मों के तोड़े  रिकॉर्ड्स

‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

 इसी के साथ ही फिल्म ‘दृश्यम 3’ की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री हो चुकी है. इसने ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखिए 2026 की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़ 
3. हनुमान अंश- 321.73 करोड़
4. मिर्जापुर द मूवी- 232.92 करोड़
5. भूत बंगला- 199.23 करोड़
6. धमाल 4- 177.92 करोड़
7. दृश्यम 3- 176.50 करोड़
8. आवारापन 2- 156.12 करोड़
9. टॉक्सिक (हिंदी)- 143.92 करोड़
10. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़

‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड किया 200 करोड़ का आंकड़ा पार

सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने दो दिनों में वर्ल्डवाइड 179.60 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 138.60 करोड़ किया था. ऐसे में अब रविवार के कलेक्शन के बाद फिल्म ने दुनियाभर में 272.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button