खेल
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त

भारत अपनी दूसरी पारी शुरू करता, उससे पहले गॉल में बारिश आ गई. आज तीसरे दिन के खेल खत्म होने में करीब 50 मिनट का समय बचा था, लेकिन बारिश के कारण दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा हो गई है. भारत के पास पहली पारी के आधार पर 178 रनों की बढ़त है.



