खेल

KKR Playoff Equation: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ का समीकरण कैसा है? कैसे टॉप-4 में पहुंच सकती है KKR

Kolkata Knight Riders Playoff Scenario: आज आईपीएल 2026 में आखिरी लीग स्टेज मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (KKR vs DC) के बीच खेला जाएगा. प्लेऑफ के चौथे स्पॉट की रेस इस आखिरी दिन तक खिंच गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस पहले ही अंतिम-4 में जगह पक्की कर चुकी हैं. मगर प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला आज ही होना है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले 7 मैचों में 6 जीत दर्ज करके आ रही है. केकेआर की टीम प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है, लेकिन प्लेऑफ की चौखट पार करने के लिए उसे बाहरी मदद की आवश्यकता है. तो यहां आसान भाषा में समझ लीजिए, कोलकाता कैसे प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है.

77 रन या 12.1 ओवर में जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ की राह आसान नहीं है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले कोलकाता टीम को उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच हार जाए. आज राजस्थान हार जाती है, तभी KKR की प्लेऑफ की उम्मीद बनी रहेगी. अब सवाल है कि RR हार गई, तो कोलकाता के प्लेऑफ में जाने का क्या समीकरण है.

अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में कोलकाता टीम की पहले बैटिंग आती है, तो उसे कम से कम 77 रनों के अंतर से जीतना होगा. क्योंकि इतनी बड़ी जीत से ही उसका नेट रन रेट पंजाब किंग्स से ऊपर चला जाएगा. वहीं कोलकाता की दूसरी पारी में बैटिंग आई, तो उसे 12.1 ओवरों में टारगेट को चेज करना होगा.

यह भी पढ़ें: ‘मेरे छोटे भाई, तुम…’, अर्जुन को लेकर बहन सारा तेंदुलकर ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखी ये बातें

अगर राजस्थान जीती तो क्या होगा?

अगर राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो उसके 16 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी, जबकि पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स, ये तीनों टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें:

पहले मिली कप्तानी और अब टीम से बाहर, क्यों जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे आज का मैच?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button