मनोरंजन

Dhurandhar Vs Dhurandhar 2 BO: 19वें दिन पहले पार्ट से पिछड़ गई ‘धुरंधर 2’, इतने करोड़ का रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अंतर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा रही है. फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. हालांकि, तीसरे हफ्ते में कमाई के मामले में फिल्म पहले पार्ट से पीछे रह गई है. 19वें दिन के कलेक्शन में पहले पार्ट ने बाजी मार ली है.

‘धुरंधर 2’ से आगे निकला पहला पार्ट

Sacnilk के मुताबिक, धुरंधर ने 19वें (तीसरा मंगलवार) दिन ग्रॉस 20.70 करोड़ की कमाई की थी. वहीं नेट 17.25 करोड़ की कमाई की थी. कमा फिल्म को 28 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली थी. फिल्म को 12,008 शोज मिले थे. वहीं तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 22 करोड़, तीसरे शनिवार को 34.25 करोड़, तीसरे रविवार को 38.5 करोड़, तीसरे सोमवार को 16.50 करोड़ का कलेक्शन किया.

वहीं ‘धुरंधर 2’ की बात तो फिल्म ने 19वें (तीसरे सोमवार) 10 करोड़ कमाए. फिल्म 14.2 ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 13,736 शो मिले थे. धुरंधर 2 ने तीसरे शुक्रवार को 21.55 करोड़, तीसरे शनिवार को 25.65 करोड़, तीसरे रविवार को 28.75 करोड़ का कलेक्शन किया. 

धुरंधर की बात करें तो बता दें कि इसे आदित्य धर ने बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. दोनों पार्ट्स को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया. पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने लाइमलाइट चुरा ली थी. वो रहमान डकैत के रोल में थे और छा गए थे. उनकी एक्टिंग और डांसिंग ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई. फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. 

वहीं धुरंधर 2 की बात करें तो इसका 18 मार्च को पेड प्रिव्यू हुआ. पेड प्रिव्यू में कुछ टेक्निकल ईश्यूज आए थे, लेकिन फिर भी फिल्म ने धमाका कर दिया था. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आए थे. फिल्म में राकेश बेदी भी अहम रोल में नजर आए हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 1600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button