उत्तर प्रदेशभारत

गजब! ‘गैस लीक हो रही, बदलना पड़ेगा…’, ग्रेटर नोएडा में पैसे और गहने छोड़ सिलेंडर लेकर भागे चोर

गजब! ‘गैस लीक हो रही, बदलना पड़ेगा…’, ग्रेटर नोएडा में पैसे और गहने छोड़ सिलेंडर लेकर भागे चोर

LPG Cylinder Theft: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 कोतवाली क्षेत्र में चोरी का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर में घुसे बदमाश गहने और नगदी नहीं, बल्कि रसोई में रखे दो गैस सिलेंडर लेकर फरार हो गए. यह वारदात इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि आमतौर पर चोर कीमती सामान को निशाना बनाते हैं, लेकिन इस मामले में बदमाशों ने सिर्फ सिलेंडर पर ही ध्यान दिया.

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात के समय पीड़ित दंपत्ति घर में मौजूद नहीं था. दंपत्ति अपने काम पर गए हुए थे और घर में उनके दो छोटे बच्चे अकेले थे. इसी बात का फायदा उठाते हुए बदमाश बाइक पर सवार होकर उनके घर पहुंचे और बड़ी ही आसानी से बच्चों को अपने झांसे में लेकर घर के अंदर घुस गए. बदमाशों ने खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया और कहा कि सिलेंडर में गैस लीकेज की शिकायत मिली है.

फर्जी कॉल बच्चों को बातों में फंसाया

शुरुआत में बच्चों ने बदमाशों को घर में घुसने नहीं दिया, लेकिन उन्होंने बड़ी ही शातिर तरीके से एक फर्जी कॉल कर बच्चों के पिता जैसी आवाज सुनाकर उन्होंने भरोसा दिलाया. इसके बाद बच्चों ने उन्हें घर में आने दिया. घर में घुसते ही बदमाश सीधे किचन में पहुंचे और वहां उन्होंने सिलेंडर पर पानी डालकर दिखाया की गैस लीक हो रही है. उन्होंने कहा कि सिलेंडर को तुरंत बदलना पड़ेगा. बच्चे कुछ समझ पाते की इससे पहले ही चोर दोनों सिलेंडर बाइक पर रखकर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: UP में बसों का सफर हुआ महंगा, इन 5 रूटों पर बढ़ा रोडवेज का किराया; यात्रा से पहले चेक कर लें

गैस सिलेंडर ले जाते हुए CCTV में कैद हुए चोर

सिलेंडर चोरी होने की जानकारी होते ही परिजन ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया. बीटा 2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button