Israel Iran War News israel-airstrikes-on-iran-f14-jets-nuclear-scientists-killed-khamenei-vows-revenge

Israel Iran War: तेहरान और मध्य ईरान में लगातार हमलों के बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया है कि उन्होंने तेहरान एयरपोर्ट पर खड़े दो F-14 फाइटर जेट्स को एयरस्ट्राइक में नष्ट कर दिया है. IDF का कहना है कि ये फाइटर जेट्स इजरायली विमानों को रोकने के लिए तैनात किए गए थे.
IDF ने यह भी बताया कि उसने इजरायल पर ड्रोन हमले की एक कोशिश को नाकाम कर दिया. एक UAV (मानवरहित विमान) लॉन्च सेल को हमला करने से कुछ मिनट पहले खत्म कर दिया गया, जब खुफिया सूत्रों से यह जानकारी मिली कि एक टीम ड्रोन लॉन्चर और हथियारों के साथ हमला करने की तैयारी कर रही है.
IDF ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- हमारे हालिया ऑपरेशनों का संक्षेप – तेहरान एयरपोर्ट पर खड़े दो F-14 फाइटर जेट्स को तबाह किया गया जो इजरायली विमानों को इंटरसेप्ट करने के लिए थे. UAV लॉन्च सेल को निशाना बनाकर खत्म किया गया.
RECAP of Our Recent Operations Over Tehran:
🛫 Strike on two F-14 fighter jets that were located at an airport in Tehran. These jets were intended to intercept Israeli aircraft.
❌ Thwarted a UAV launch attempt toward Israel.
🎯 Eliminated a launch cell minutes before launch… pic.twitter.com/y1gY7oBz99
— Israel Defense Forces (@IDF) June 16, 2025
इजरायल का बड़ा सैन्य हमला
इजरायल ने शुक्रवार को तेहरान सहित ईरान के कई हिस्सों में बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया. इन हमलों में ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हुई है और साथ ही अहम परमाणु बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया गया. हमलों का एक प्रमुख निशाना क़ोम शहर से करीब 18 मील दूर स्थित परमाणु संवर्धन सुविधा था.
ईरान की करारी जवाबी कार्रवाई
इसके जवाब में ईरान ने सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. यह टकराव अब एक नए और खतरनाक दौर में प्रवेश कर चुका है, जिससे पूरे मध्य पूर्व में चिंता फैल गई है. इस बीच कई मध्य पूर्वी देशों ने अपने एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं और हवाई क्षेत्र सीमित कर दिया है, जिससे यह अंदेशा गहराने लगा है कि यह संघर्ष जल्द ही एक बड़े युद्ध का रूप ले सकता है.
खामेनेई की कड़ी चेतावनी
शनिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल को खुली चेतावनी दी. उन्होंने कहा, “इजरायल यह न सोचे कि हमला कर के बात खत्म हो गई. उन्होंने युद्ध की शुरुआत की है और उन्हें इस बड़े अपराध की सजा मिलेगी.” खामेनेई ने यह बयान एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो में ईरानी टीवी पर दिया, जिसमें उन्होंने बदला लेने की बात कही.



