Vaibhav suryavanshi is hitting sixes in under 19 nca camp after successful season ipl 2025 rajasthan royals

Vaibhav Suryavanshi Hitting Sixes: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में तहलका मचा दिया था. वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे. टीम ने उन्हें ऑक्शन के दौरान 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था. वैभव को कप्तान संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद आखिरी 7 मैचों में खेलने का मौका मिला. उन्होंने इस दौरान टूर्नामेंट में चौकों से ज्यादा छक्के जड़े. वैभव ने लीग में 18 चौके लगाए और 24 छक्के जड़े. अब आईपीएल खत्म होने के बाद वो एक बार फिर मैदान में एक के बाद एक छक्के जड़ते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वैभव जड़ रहे एक के बाद एक छक्के
वैभव ने आईपीएल में तो जलवा बिखेरा ही था. अब वो अंडर-19 एनसीए कैंप में मैच खेलते हुए नजर आए. जहां वो एक के बाद एक ताबड़तोड़ छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं. वो इसी महीने में भारतीय अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले हैं. जहां टीम इंडिया को 5 वनडे मैच और दो टेस्ट मैच खेलने हैं.
Vaibhav Suryavanshi in the U19 NCA camp. 👏pic.twitter.com/e6eCD9yqiV
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 7, 2025
IPL 2025 में वैभव का प्रदर्शन
वैभव को टीम के कप्तान सैमसन के चोटिल होने के बाद खेलने का मौका मिला. इस मौके को वैभव ने अच्छी तरह से भुनाया. उन्होंने आईपीएल में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक दिया. इससे पहले ये रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था, जिन्होंने 37 गेंदों में शतक लगाया था. वैभव ने सात मैच खेले, जिनमें उन्होंने 36 की औसत और लगभग 207 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए.
वैभव ने जीती टाटा कर्व कार
वैभव ने आईपीएल 2025 की टाटा कर्व कार को जीत लिया. यह कार इस सीजन में सबसे तेज स्ट्राइक रेट से खेलने वाले खिलाड़ी को मिलनी थी. जिसने कम से कम 100 गेंदें खेली हों. वैभव ने इस सीजन में बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़कर सबसे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर इस चमचमाती कार पर कब्जा जमाया. वैभव ने इस सीजन में 206.56 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. कार के साथ-साथ वैभव को 10 लाख रुपये की धनराशि भी मिली.
The Curvv Super Striker of the Season award goes to Vaibhav Suryavanshi. #TATAIPL | #RCBvPBKS | #CurvvSuperStriker | #Final | #TheLastMile | @TataMotors_Cars pic.twitter.com/JQaXJSj4pH
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
यह भी पढ़ें:
RCB के साथ विराट कोहली पर भी केस हुआ दर्ज? पुलिस का स्टेटमेंट कर देगा हैरान



