मनोरंजन

Nargis Fakhri sister Aliya Fakhri arrested in New York accused of murder

Nargis Fakhri Sister Arrested: रणबीर कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रॉकस्टार’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल एक्ट्रेस इस वक्त अपनी बहन आलिया की वजह से सुर्खियों में हैं. आलिया पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और उनकी गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप लगा है. जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

आलिया ने लगाई थी दो मंजिला गैरेज में आग?

‘डेली न्यूज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार नरगिस फाखरी की बहन आलिया ने न्यूयॉर्क के क्वींस के दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी. इस आग में उनके एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी गर्लफ्रेंड अनास्तासिया ‘स्टार’ एटिएन की मौत हो गई है. वहीं अब इस मामले में पुलिस ने आलिया को गिरफ्तार कर लिया है. अभी तक आलिया को क्रिमिनल कोर्ट से जमानत नहीं मिली है.

नरगिस की मां ने दी बेटी के आरोपों पर सफाई

वहीं मामला सामने आने के बाद नरगिस की मां ने समाचार आउटलेट से बात की. उन्होंने कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि वो किसी की हत्या कर सकती है. वो बहुत अच्छी इंसान है. जो हर किसी का ख्याल रखती हैं. वो हर किसी की मदद भी करती हैं.”

गवाह ने बताया एक्ट्रेस की बहन का सच

वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक गवाह ने बताया कि, ‘हमें कुछ जलने की बदबू आई थी, जब हमने बाहर जाकर देखा तो सीढ़ियों पर रखे सोफे में आग लगी हुई थी. ऐसे में उन दोनों की जान बचाने के लिए हमें आग से कूदकर जाना पड़ा. इससे पहले आलिया अक्सर सभी को कहती थी कि वो उसका घर जला देगी और उसे मार डालेगी. तब हम उसकी बातों पर हंसा करते थे.’

बता दें कि नरगिस फाखरी बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने रणबीर कपूर संग ‘रॉकस्टार’ में उम्दा भूमिका निभाई थी और खूब फेम हासिल किया था. इसके बाद वो कई हिट फिल्मों में नजर आई.

ये भी पढ़ें-

राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में अब मुश्किलों में घिरीं गहना वशिष्ठ, ED ने भेजा एक्ट्रेस को समन

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button