मनोरंजन

Satish Shah Happy Birthday Struggle Story movies tv shows wife family unknown facts

Happy Birthday Satish Shah: 90’s के दशक में कई कॉमेडी एक्टर्स आए जिन्हें लगभग हर दूसरी फिल्म में देखा गया. लेकिन आज के समय में उन्हें शायद ही आप किसी फिल्म में देखते हों. उन एक्टर्स में से एक सतीश शाह भी हैं जो जिन्होंने लगभग 250 फिल्मों में काम किया और इसके अलावा वो टीवी पर भी काफी एक्टिव रहे.

सतीश शाह ने जितनी लोकप्रियता पाई वो शायद ही किसी कॉमेडी एक्टर को मिली हो. आज के समय में सतीश कौशिक ना लाइमलाइट का हिस्सा रहते है और ना ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. आज सतीश शाह अपना 73वां बर्थडे मना रहे हैं और इस मौके पर चलिए उनके बारे में कुछ बातें बताते हैं.

स्टार जिसकी कॉमेडी टाइमिंग ने जीता सबका दिल, टीवी से लेकर फिल्मों तक बनाई पहचान, जानें कौन हैं वो

सतीश शाह का फैमिली बैकग्राउंड

25 जून 1951 को मुंबई में जन्में सतीश शाह गुजराती फैमिली को बिलॉन्ग करते हैं. सतीश शाह ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FIIT) से एक्टिंग की पढ़ाई भी की है. सतीश शाह ने फैशन डिजाइनर मधु शाह से साल 1982 में शादी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश शाह और मधु शाह को कोई बच्चा नहीं है.

सतीश शाह का संघर्ष और पहली फिल्म

सतीश शाह ने FTII के बाद थिएटर्स भी किया है. जिसमें सतीश कौशिख, नसीरूद्दीन शाह जैसे बड़े कलाकार नजर आए. सतीश शाह ने फिल्म अजीब दास्तां (1978) से डेब्यू किया था. सतीश शाह ने कई सी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में सतीश कौशिक ने 250 से ज्यादा फिल्में की हैं.

स्टार जिसकी कॉमेडी टाइमिंग ने जीता सबका दिल, टीवी से लेकर फिल्मों तक बनाई पहचान, जानें कौन हैं वो

सतीश शाह की फिल्में

सतीश कौशिक ने ‘जाने भी दो यारों’, ‘वीराना’, ‘हातिम ताई’, ‘जंगल लव’, ‘पुरानी हवेली’, ‘भूतनाथ’, ‘मैं हूं ना’, ‘चलते चलते’, ‘जान पहचान’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘कल हो ना हो’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘इश्क-विश्क’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘अमृत’, ‘नरसिम्हा’, ‘पुराना मंदिर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘रमैया वस्तावैया’ जैसी फिल्मों में नजर आए.

स्टार जिसकी कॉमेडी टाइमिंग ने जीता सबका दिल, टीवी से लेकर फिल्मों तक बनाई पहचान, जानें कौन हैं वो

सतीश शाह के टीवी शोज

90’s के दशक में ही सतीश शाह ने कई टीवी शोज किए. उनमें से एक सुपरहिट टीवी सीरियल ‘फिल्मी चक्कर’ भी है. इसके 55 एपिसोड्स आए और सभी अलग-अलग थे जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. इसमें उनकी जोड़ी रत्ना पाठक के साथ जमी. साल 2004 में सतीश कौशिक और रत्ना पाठक की जोड़ी एक बार फिर ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में नजर आई थी.

यह भी पढ़ें: टर्किश शो देखने का है शौक? तो यूट्यूब पर फटाफट निपटा डालें ये 5 रोमांटिक ड्रामा, नहीं लगेंगे पैसे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button