मनोरंजन

Chunkey Panday Once reveal he took money from as shopkeeper to bring Salman Khan in his store

Chunkey Panday Took Money For Salman Khan:  चंकी पांडे बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर तमाम तरह की भूमिका निभाई हैं. लीड रोल से लेकर कॉमिक रोल और विलेन तक के किरदार में 60 वर्षीय एक्टर ने अपना 100 फीसदी दिया है और हर बार अपनी एक्टिंग से प्रभावित किया है. वहीं चंकी पांडे अपनी कंजूसी के लिए भी बेहद हैं. एक बार खुद चंकी पांडे ने सलमान खान से जुड़ा अपना एक किस्सा बताया था जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था.

जब सलमान खान को लाने के लिए चंकी पांडे ने ली थी रिश्वत
दरअसल लेहरें को दिए एक पुराने इंटरव्यू में, चंकी ने खुलासा किया था कि वह सलमान खान के साथ एक शो की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे. इस दौरान वे सलमान खान को एक स्टोर में ले गए और उन्हें मुफ्त जींस दिलाने का वादा किया था. चंकी ने बताया था,  ”मैंने सलमान से कहा, चलो शॉपिंग करने चलते हैं, मैं तुम्हें जींस फ्री दूंगा. इसलिए हम एक मॉल में खरीदारी करने गए और फिर उसे मुफ्त जींस और जूते दिए.  और फिर बाद में सलमान को पता चल गया कि मैंने उसे वहां लाने के लिए दुकानदार से 50,000 डॉलर लिए थे.”

इसके बाद चंकी ने बैकस्टोरी का खुलासा किया. उन्होंने बताय़ा, “दुकानदार ने $50,000 पे किए थे लेकिन उसने शो की स्पॉनसरशिप के लिए 50,000 डॉलर चुका थे. वह प्रायोजक थे और सौदा सलमान को स्टोर तक लाने का था.”

अक्षय ने चंकी को बताया था ‘स्मार्ट बिजनेसमैन’
इससे पहले ‘हाउसफुल 4’ के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने भी कपिल शर्मा के शो पर इस घटना का जिक्र किया था और चंकी को ‘स्मार्ट बिजनेसमैन’ बताया था.

चंकी 90 के दशक के टॉप एक्टर्स में से एक थे
बता दें कि चंकी पांडे हिंदी सिनेमा में 90 के दशक के टॉप एक्टर्स में से एक थे. उन्होंने 1987 की मल्टी-स्टारर फिल्म आग ही आग से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. फिल्म को दर्शकों काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया था. चंकी पांडे  1987 से 1994 तक कई सफल फिल्मों में काम किया. हालांकि उन्हें फिल्म तेजाब से पॉपुलैरिटी मिली थी. इस फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे. चंकी ने उन्होंने 1998 में भावना पांडे के साथ शादी की.इस कपल की दो बेटियां हैं, अनन्या और रिसा. अनन्या पांडे भी अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: Netflix पर ‘लापता लेडीज’ ने रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ को दी करारी शिकस्त, सिर्फ एक महीने में मिले इतने मिलियन व्यूज

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button