Salman Khan brother in law Aayush Sharma openup on his father reaction to marriage decision with arpita khan

Aayush Sharma Father: हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में आयुष शर्मा ने खुलकर बात की. सलमान खान के बहनोई ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पिता से जब उनकी शादी के बाद अर्पिता खान के खर्चों को उठाने के बारे में पूछा था, क्योंकि उस समय वह काम नहीं कर रहे थे. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि इस मुद्दे पर उनकी अपने पिता के साथ लंबी बातचीत हुई थी.
अर्पिता से शादी से पहले आयुष शर्मा के पिता ने बोल दी थी ये बात
आयुष शर्मा ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को अर्पिता खान के साथ अपनी शादीके लिए हां कहने से पहले अपने पिता के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया. ‘अंतिम’ एक्टर ने उस समय को याद किया जब उनके पिता ने उनकी शादी करने के प्लान पर सवाल उठाया था, उन्होंने कहा था, ‘तेरे बड़े भाई की शादी नहीं हुई है और तू यहां शादी कर रहा है. तू करता क्या है.’
आगे अपने पिता की बातों का जिक्र करते हुए आयुष शर्मा ने कहा, ‘ऊपर से तू कुछ काम करता नहीं, पैसे तू कमाता नहीं, शादी तू कर रहा है वो भी ऐसी लड़की से जिसका पास इतना पैसा है, तो उसका खर्चा कैसे उठाएगा.’, पिता के सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, ‘मैं नहीं उठाऊंगा आप उठाओगे ना.’
‘प्यार तूने किया, बिल मैं भरू?’
आयुष के पिता ने आगे उनसे कहा, ‘शादी तूझे करनी है, प्यार तूने किया, बिल मैं भरू? और बिल भी ऐसे इंसान का जिसके बिल बहुत बड़े होते हैं और मुझे बिल क्यों चुकाना चाहिए? बाद में पॉडकास्ट में, उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी मां की तुलना में शांत थे. बता दें कि आयुष शर्मा कांग्रेस नेता पंडित सुखराम के पोते हैं. दिल से एक सच्चे पहाड़ी होने के कारण वह मंडी, हिमाचल प्रदेश से आते हैं.



