जुर्म

Father Used To Rape Minor Daughter Absconded When She Became Pregnant Police Search Karnataka Kalburgi District | नाबालिग बेटी के साथ रेप करता था पिता, गर्भवती होने पर हुआ फरार

Karnataka Rape Case: कर्नाटक में एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां कलबुर्गी जिले में एक शख्स ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया और उसे गर्भवती भी कर दिया. पुलिस ने बताया है कि पिता ऐसी करतूत करने के बाद फरार हो गया है. कलबुर्गी पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है. ये घटना कलबुर्गी जिले में आने वाले जेवरगी थाना क्षेत्र की है.

मेडिकल जांच के बाद हुआ खुलासा
पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले लगातार उल्टी होने पर पीड़िता मेडिकल जांच के लिए गई थी. जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है और जब इस बारे में पूछताछ की गई तो लड़की ने कहा कि उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था. ये बात सुनते ही सभी लोग चौंक गए और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई. पुलिस ने जैसे ही मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी पिता फरार हो चुका है. फिलहाल जेवरगी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा. 

बेंगलुरु में भी शर्मनाक घटना 
ऐसी ही घटना कर्नाटक के बेंगलुरु से भी सामने आई है. जहां एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की 3 साल की बच्ची के साथ पहले रेप किया और बाद में उसकी हत्या कर दी. बताया गया कि आरोपी घटना के वक्त नशे में था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति को छोड़ने के बाद इस शख्स के साथ लिव-इन में रहती थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. बाद में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई बता दी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने गांजे का नशा किया था, इस दौरान बच्ची से हैवानियत की. इसके बाद पकड़े जाने के डर से उनसे बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी. 

ये भी पढ़ें – Thane: ठाणे में हैवानियत की सारी हदें पार! पड़ोसी की तीन साल की बेटी से रेप और हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button