उत्तर प्रदेशभारत

9 जिलों में DM, UPSIDA में CEO… अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कमान संभालेंगे IAS डॉ. बलकार सिंह

9 जिलों में DM, UPSIDA में CEO… अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कमान संभालेंगे IAS डॉ. बलकार सिंह

IAS डॉ. बलकार सिंह.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) मिल गया है. 2004 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी डॉ. बलकार सिंह ने बुधवार को प्राधिकरण पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया. 16 नवंबर को हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के दौरान उन्हें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का CEO नियुक्त किया गया था. उन्हें स्थानीय आयुक्त और आयुक्त NCR का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

डॉ. बलकार सिंह को प्रशासनिक कामकाज का लंबा अनुभव है. वह उत्तर प्रदेश के नौ जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा औद्योगिक विकास, आवास और जल निगम जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी काम कर चुके हैं. उनके अनुभव को ग्रेटर नोएडा के विकास और प्राधिकरण की योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

9 जिलों में जिलाधिकारी की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

डॉ. बलकार सिंह ने अपने प्रशासनिक करियर में उत्तर प्रदेश के करीब नौ जिलों में जिलाधिकारी के रूप में काम किया है. जिला प्रशासन में लंबे समय तक जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने प्रदेश स्तर के कई महत्वपूर्ण विभागों में भी काम किया. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का CEO बनने से पहले वह उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें- यूपी के 5 एक्सप्रेसवे पर कम हुई रफ्तार 3 महीने के लिए घटाई गई स्पीड लीमिट

इसके अलावा उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आवास आयुक्त, जल निगम ग्रामीण के प्रबंध निदेशक और विभिन्न विभागों में सचिव के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं. इन जिम्मेदारियों के दौरान उन्हें औद्योगिक विकास, आवासीय योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कामों का अनुभव मिला.

IAS बनने से पहले पशु चिकित्सक थे डॉ. बलकार सिंह

डॉ. बलकार सिंह का शैक्षणिक सफर भी काफी अलग रहा है. प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने पशु चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की थी. उन्होंने हरियाणा के हिसार से पशु चिकित्सा विज्ञान में डिग्री हासिल की. इसके बाद बरेली से पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की. IAS बनने से पहले वह पशु चिकित्सक के रूप में भी काम कर चुके हैं.

डॉ. बलकार सिंह का जन्म 2 जुलाई 1975 को हुआ था. अब उन्हें ग्रेटर नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर और प्राधिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नौ जिलों में जिलाधिकारी रहने के साथ ही औद्योगिक विकास और आवास से जुड़े विभागों में काम करने का उनका अनुभव नई जिम्मेदारी में अहम साबित हो सकता है.

नदीम सैफी

नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button