मनोरंजन

500 रुपये में चाय और 1600 में पेने पास्ता बेच रहे कपिल शर्मा, देखें दुबई वाले कैफे की इनसाइड फोटोज

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने जुलाई 2025 में कनाडा में ‘कैप्स कैफे’ की शुरुआत की थी. जबकि इसके बाद इसी साल के आखिरी में उन्होंने अपने कैफे बिजनेस को दुबई में भी पहुंचाया. उनके कैफे का दुबई में आउटलेट 31 दिसंबर 2025 को खुला था. हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह उनके इस कैफे पर पहुंचीं जो बेहद खूबसूरत और आलीशन है. लेकिन, यहां खाने-पीने की चीजों के दाम भी बहुत ज्यादा है. चलिए उनके कैफे की इनसाइड फोटोज देखने के साथ-साथ कुछ प्रमुख डिशेज की कीमत के बारे में भी जानते हैं.

500 रुपये में मसाला चाय और 800 में पानी पुरी

कपिल शर्मा का कैप्स कैफे जितना आलीशान और खूबसूरत है उतना ही महंगा भी है. इस कैफे में चाय पीना आम आदमी के वश की बात नहीं है, क्योंकि सिर्फ एक कप मसाला चाय के लिए आपको 500 रुपये चुकाने पड़ेंगे. वहीं अगर आप पानी पुरी के शौकीन है तो इसके लिए आपको 800 रुपये तक देने होंगे. कपिल का ये कैफे गुलाबी रंग से सजाया गया है. यहां हर चीज का रंग पिंक है. इसका पेस्टल-पिंक इंटीरियर है. लेकिन, सफेद और सुनहरे रंग की झलक भी दिखाई पड़ती है.

500 रुपये में चाय और 1600 में पेने पास्ता बेच रहे कपिल शर्मा, देखें दुबई वाले कैफे की इनसाइड फोटोज

1600 रुपये में पेने पास्ता, 1,300 रुपये में फ्रेंच टोस्ट

कपिल के कैफे में जो सबसे महंगी चीज है उसका नाम है पेने पास्ता. इसकी कीमत 1604 रुपये है. वहीं सबसे सस्ती चीज की कीमत 490 रुपये है. ये प्राइस एस्प्रेसो का है. यहां फ्रेंच टोस्ट की कीमत 1,300 रुपये है.

500 रुपये में चाय और 1600 में पेने पास्ता बेच रहे कपिल शर्मा, देखें दुबई वाले कैफे की इनसाइड फोटोज

दाल मखनी-आलू पराठा और डोसा-बॉम्बे सैंडविच सहित कई चीजें

दुबई में स्थित कैप्स कैफे में एक डोसा के लिए 775 रुपये देने होंगे. जबकि बॉम्बे सैंडविच और एवोकाडो टोस्ट दोनों का रेट 1,034 रुपये है. दाल मखनी की कीमत 1,035 रुपये और आलू पराठे की कीमत 700 रुपये है.

500 रुपये में चाय और 1600 में पेने पास्ता बेच रहे कपिल शर्मा, देखें दुबई वाले कैफे की इनसाइड फोटोज

कपिल के कनाडा वाले कैफे पर 2 बार हो चुका है हमला

बता दें कि कपिल ने जब कनाडा में जुलाई 2025 में अपने कैप्स कैफे की शुरुआत की थी तब इसके कुछ दिनों बाद ही अगस्त 2025 में इस पर फायरिंग हुई थी. जबकि ठीक एक साल पहले यानी अक्टूबर 2025 में एक बार फिर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें कैफे का एक कांच टूट गया था.

500 रुपये में चाय और 1600 में पेने पास्ता बेच रहे कपिल शर्मा, देखें दुबई वाले कैफे की इनसाइड फोटोज

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button