खेल

5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा. फिलहाल टीम इंडिया श्रीलंका में है, जहां 2 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर होगा. ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा जनवरी, 2027 में है, देखें इसका पूरा शेड्यूल.

नागपुर में होगा पहला टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा जनवरी, 2027 से शुरू होगा। पहला टेस्ट नागपुर स्थित विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 21 जनवरी से खेला जाएगा. इस ग्राउंड पर भारत ने 7 टेस्ट खेले हैं, जिसमें सिर्फ 1 हारा है और 5 में जीत दर्ज की है.

चेन्नई में दूसरा टेस्ट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच खेला जाएगा. ये ग्राउंड ऐतिहासिक है, जहां भारत 35 टेस्ट मैच खेल चुका है. भारत यहां 16 टेस्ट जीता है और 7 में हार झेलनी पड़ी है.

अहमदाबाद में होगा आखिरी टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट गुवाहाटी के डॉ भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम में 11 से 15 फरवरी के बीच खेला जाएगा. इस ग्राउंड पर एकमात्र टेस्ट पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ था, जिसमें भारत हार गया था.

चौथा टेस्ट धोनी के शहर रांची में होगा. झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला ये मैथ 19 से 23 फरवरी के बीच होगा. इस ग्राउंड पर भारत ने 3 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 2 जीते हैं और 1 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रा रहा था.

पांचवां और सीरीज का आखिरी टेस्ट 27 फरवरी से 3 मार्च के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस ग्राउंड पर भारत ने 16 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 10 ड्रा पर समाप्त हुए हैं. भारत ने 4 जीते हैं और 2 हारे हैं.

यह भी पढ़ें- 6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट

5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

WTC 2025-27 अंक तालिका में कहां है भारत?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में भारत पांचवें स्थान पर है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने 9 टेस्ट में से 4 जीते हैं और 4 हारे हैं. एक मैच इंग्लैंड के खिलाफ ड्रा हुआ था. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज महत्वपूर्ण है, जिसके दोनों मैच जीतकर भारत टॉप-4 में आ सकता है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button