उत्तर प्रदेशभारत

25 से ज्यादा क्राइम केस, D-कंपनी से कनेक्शन और 50000 का इनाम… कौन था नसीम दुर्रानी? जिसका बुलंदशहर में हुआ एनकाउंटर

25 से ज्यादा क्राइम केस, D-कंपनी से कनेक्शन और 50000 का इनाम… कौन था नसीम दुर्रानी? जिसका बुलंदशहर में हुआ एनकाउंटर

नसीम दुर्रानी.

Bulandshahr News: बुलंदशहर में यूपी एसटीएफ (UP STF), दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50,000 के इनामी बदमाश नसीम दुर्रानी उर्फ रिजवान को मुठभेड़ में मार गिराया है. नसीम 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार में हुए समीर उर्फ भूरा हत्याकांड में वांछित था. सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जाट चौक पर खुद को घिरता देख नसीम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद हुई जवाबी मुठभेड़ में वह मौके पर ही ढेर हो गया. पुलिस ने उसके शव के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद की है.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस और नोएडा STF को नसीम दुर्रानी उर्फ रिजवान के बुलंदशहर क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिल रही थी. इसी इनपुट के आधार पर यूपी एसटीएफ, दिल्ली क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. टीम ने सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जाट चौक पर नसीम दुर्रानी को घेर लिया. पुलिस से घिरा देख नसीम ने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें नसीम दुर्रानी मौके पर ही ढेर हो गया. घटनास्थल से पुलिस को एक ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद हुई है.

कौन था नसीम दुर्रानी? 16 नवंबर को सोनिया विहार में की थी समीर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, नसीम दुर्रानी उर्फ रिजवान (पुत्र इस्लामुद्दीन उर्फ बुद्धू, उम्र करीब 37 वर्ष) दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद स्थित राजीव गांधी नगर का निवासी था. 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार क्षेत्र में जीरो पुश्ता के पास समीर उर्फ भूरा अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से जा रहा था. उसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उसे रोककर अंधाधुंध गोलीबारी की थी. गोलियां लगने से घायल समीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.

इस हत्याकांड की तफ्तीश में नसीम उर्फ रिजवान की संलिप्तता सामने आई थी. मामले में दिल्ली के खजूरी खास थाने में FIR संख्या 587/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 3(5), 61(2) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें: प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला 8 महीने पहले हुई थी शादी

लंबा आपराधिक इतिहास: राजा मेवाती हत्याकांड में भी था मुख्य शूटर

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, नसीम दुर्रानी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. खजूरी खास थाने में दर्ज राजा मेवाती हत्याकांड (एफआईआर संख्या 248/2026) में भी उसे मुख्य शूटर बताया गया था. इसके अलावा वह गाजियाबाद के लोनी थाने में दर्ज FIR संख्या 280/2025 में भी वांछित था. उस पर हत्या, मारपीट, अवैध हथियार रखने और अन्य अपराधों से जुड़े आरोप थे. दिल्ली के गोकुलपुरी, खजूरी खास, जाफराबाद और दयालपुर थानों में भी उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस का मानना है कि उसके मारे जाने से समीर हत्याकांड समेत अन्य मामलों की जांच में अहम सुराग मिल सकते हैं.

यही नहीं, नसीम दुर्रानी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह डी-कंपनी से जुड़ा था और छोटा शकील के लगातार संपर्क में रह चुका था. बताया जाता है कि साल 2016-17 के दौरान छोटा शकील ने नसीम दुर्रानी को तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन की हत्या करने की सुपारी भी दी थी. नसीम के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे 25 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.

(बुलंदशहर से सुमित की रिपोर्ट)

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता

तन्वी गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की रहने वाली हैं. स्कूल-कॉलेज धर्मशाला से करने के बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से MMC की पढ़ाई की. मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. चंडीगढ़, हैदराबाद में नौकरी करने के बाद फिलहाल दिल्ली में जॉब कर रही हैं.

प्रिंट, टेलीविजन के बाद 2017 से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रही हैं. इससे पहले आजतक, न्यूज18, द ट्रिब्यून, ईटीवी भारत और इंडिया न्यूज सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. क्राइम, इतिहास और साइंस एक्सपेरिमेंट्स की खबरों में खास रूचि है.

फिलहाल टीवी9 डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम संभाल रही हैं. नौकरी के अलावा खेल-कूद और घूमने फिरने में भी काफी दिलचस्पी है. नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल चुकी हैं. साथ ही खो-खो खेल में भी स्टेट लेवल तक खेल चुकी हैं.

इसके अलावा एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट प्राप्त है. गाना सुनना तो पसंद है ही. लेकिन सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. स्कूल और कॉलेज लेवल पर सिंगिंग में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button