मनोरंजन

200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की ‘नमक हलाल’ को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म

दिवाली के मौके पर ‘रामायण’ रिलीज हो रही है. इसी के साथ 90 के दशक की ‘मोहरा’, ‘गुप्त’, ‘युद्ध’ और ‘विधाता’ के भी री-रिलीज होने की खबरें हैं. आज हम आपको फिल्म ‘विधाता’ के बारे में बताने जा रहे हैं. ये फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी.

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 8 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 2 करोड़ 60 लाख था. इस हिसाब से फिल्म ने बजट का 3.08 गुना कमाया. फिल्म को 208 परसेंट का प्रॉफिट मिला.

फिल्म ने बनाया था ये रिकॉर्ड

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 1982 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बनी थी. इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन की ‘नमक हलाल’ को पछाड़ दिया था. ‘नमक हलाल’ 1982 की तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी थी.

200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की 'नमक हलाल' को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म

बता दें कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘विधाता’ 1982 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी, लेकिन मिथुन चक्रवर्ती की ‘डिस्को डांसर’ 1982 की हाइएस्ट ग्लोबल ग्रॉसर बनी थी.  

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स

फिल्म को सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था. फिल्म को सुभाष घई, कादर खान, सचिन भौमिक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को गुल्शन राय ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में दिलीप कुमार, शम्मी कपूर, संजीव कुमार, संजय दत्त, पद्मिनी कोल्हापुरे, सारिका, मदन पुरी, अमरीश पुरी और सुरेश ओबेरॉय जैसे स्टार्स थे. फिल्म 3 दिसंबर 1982 में रिलीज हुई थी. फिल्म का रन टाइम 160 मिनट था. 

दिलीप कुमार और शम्मी कपूर पहली बार इस फिल्म में साथ आए थे. वहीं सारिका और संजय दत्त ने पहली और आखिरी बार साथ काम किया था. फिल्म में दिलीप कुमार शमशेर सिंह के रोल में थे. वहीं संजीव कुमार अबु बाबा, शम्मी कपूर गुरबख्श सिंह, संजय दत्त कुणाल सिंह, पद्मिनी दुर्गा और सारिका नीलिमा के रोल में थीं. फिल्म के लिए शम्मी कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक सभी कुछ काफी चर्चा में रहे.
 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button