उत्तर प्रदेशभारत

8 साल का प्यार, धोखा… प्रेमिका की शादी से 2 दिन पहले युवक ने दी जान, 7 मिनट के वीडियो में बयां किया दर्द

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां सराय राजघाट के मोहल्ला पट्टी निवासी 24 वर्षीय रामनरेश रावत ने दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौत को गले लगाने से पहले युवक ने 6 मिनट 49 सेकंड का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिसमें उसने 8 साल के प्रेम प्रसंग, धोखे और पुलिसिया कार्रवाई के डर का कच्चा चिट्ठा खोला है.

प्रेमिका की शादी से ठीक 2 दिन पहले उठाए गए इस आत्मघाती कदम से गांव में मातम पसरा है. वहीं, युवक के परिजनों ने अब वायरल वीडियो के आधार पर न्याय की गुहार लगाई है. वायरल वीडियो के आखिर में युवक रामनरेश काफी बदहवास और रोता हुआ नजर आ रहा है. उसने बताया कि गांव की ही एक युवती से उसका पिछले 8 सालों से गहरा प्रेम संबंध था. युवक का आरोप है कि लड़की ने उसे अपनी मां की कसम खिलाकर साथ रहने का वादा किया था, लेकिन अब उसके परिजन उसकी शादी कहीं और कर रहे हैं.

जानें किसे ठहराया मौत का जिम्मेदार

वीडियो में युवक ने अपनी मौत के लिए प्रेमिका की मां और उसके फूफा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि उसे मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया कि उसके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा. वीडियो के अंत में उसने मीडिया और जिम्मेदार अधिकारियों से अपने माता-पिता को न्याय दिलाने की भावुक अपील की है. जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी को लड़की के परिजनों ने सुबेहा थाने में रामनरेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

दिल्ली में लगाई युवक ने फांसी

परिजनों का आरोप था कि रामनरेश उनकी बेटी को बदनाम कर रहा है. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए युवक और उसके परिवार को थाने तलब किया था. डरा हुआ रामनरेश थाने जाने के बजाय चुपचाप दिल्ली भाग गया, जबकि उसके माता-पिता और भाई थाने पहुंचे थे. दिल्ली पहुंचने के बाद भी वह अपनी प्रेमिका की शादी की खबर से टूट हुआ था और आखिरकार उसने मौत का रास्ता चुन लिया.

मंगलवार को जैसे ही दिल्ली से रामनरेश की मौत की सूचना सुबेहा पहुंची, उसके घर में कोहराम मच गया. इसके कुछ ही देर बाद युवक का रिकॉर्ड किया हुआ सुसाइड वीडियो वायरल होने से पूरा मामला सनसनीखेज बन गया. बेटे की मौत की खबर पाकर परिजन शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button