खेल

14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे आर्यवीर सहवाग, आज भारत-पाकिस्तान में एशिया कप फाइनल

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मैच में आज भारत और पाकिस्तान की महटक्कर होनी है. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. जब ग्रुप मुकाबले में दोनों टीम आमने-सामने आई थीं, तब पाकिस्तान 3 विकेट से विजयी रहा था. मगर इस बार टीम इंडिया ना केवल बदला पूरा करना चाहेगी, बल्कि उसके पास रिकॉर्ड नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप की ट्रॉफी उठाने का सुनहरा अवसर भी है.

टीम इंडिया ट्रॉफी उठाए, उससे पहले दिग्गज क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग के बेटे आर्यवीर बड़ा कीर्तिमान रच सकते हैं. दरअसल आर्यवीर इस टूर्नामेंट में अब तक 303 रन बना चुके हैं. किसी एक अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने के लिए उन्हें 68 रन और बनाने हैं.

आज टूटेगा 14 साल पुराना रिकॉर्ड

दरअसल एक अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड उन्मुक्त चंद के नाम है. उन्मुक्त ने 2012 के एशिया कप में पांच पारियों में 370 रन बनाए थे. पिछले 14 साल से यह रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है.

आर्यवीर सहवाग अब तक अंडर-19 एशिया कप 2026 टूर्नामेंट में चार पारियों में 303 रन बना चुके हैं. उन्मुक्त चंद को पछाड़ने के लिए आर्यवीर को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में कम से कम 68 रन बनाने होंगे. आर्यवीर फाइनल में 68 रन बनाते ही एक अंडर-19 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

आर्यवीर की फॉर्म जबरदस्त

आर्यवीर बहुत जबरदस्त फॉर्म में हैं और अब तक टूर्नामेंट में एक शतक और 2 फिफ्टी भी लगाई हैं. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में वो सिर्फ 22 रन बना पाए थे. उस मुकाबले की कसर आर्यवीर फाइनल में निकालना चाहेंगे. बताते चलें कि मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी आर्यवीर ही हैं.

पाकिस्तान है अजेय

लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीतना इतना आसान नहीं होगा. पाकिस्तान अभी तक पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है. मगर भारत 8 बार का चैंपियन रहा है. हालांकि टीम इंडिया पिछली 3 बार से खिताब से वंचित रही है.

यह भी पढ़ें:

CM योगी को मिला रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण, 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button