खेल

10 करोड़ के मोहम्मद शमी का भी होगा ट्रेड! IPL 2027 से पहले इस टीम में जाने की खबर 

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल के पिछले सीजन (IPL 2026) लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे. उन्हें 2025 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. एक सीजन हैदराबाद के लिए खेलने के बाद वह ट्रेड होकर लखनऊ में चले गए थे. अब आगामी सीजन यानी IPL 2027 से पहले एक बार फिर शमी के ट्रेड को लेकर खबर चर्चा तेज हो गई है. 

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, शमी लखनऊ से ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स में जाएंगे. उनकी अदला-बदली इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन से होगी. यानी सैम कर्रन लखनऊ से जुड़ जाएंगे. यहां बात सिर्फ मोहम्मद शमी पर समाप्त नहीं होती है, बल्कि इस अदला-बदली के तहत, लखनऊ ने तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ को भी छोड़ने पर सहमति जताई है. 

शमी के लिए खास नहीं रहा पिछला सीजन 

शमी अपने कद के मुताबिक, पिछले सीजन प्रदर्शन नहीं कर सके थे. उन्होंने लखनऊ के लिए 13 मैचों की 13 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 38.25 की औसत से 12 विकेट लिए थे. इकॉनमी 9 की रही थी. 

फैंस हमेशा उनसे असाधारण गेंदबाजी की उम्मीद करते हैं. जैसे- 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए शमी ने 18.64 के शानदार औसत से 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीता था. यह एक सीजन में अब तक शमी के लिए सबसे ज्यादा विकेट रहे. बताते चलें कि फिलहाल ट्रेड को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

मोहम्मद शमी का IPL करियर 

2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले मोहम्मद शमी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 132 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 132 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 29.02 की औसत से 145 विकेट लिए हैं, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 4/11 का रहा है. उन्होंने 8.67 की इकॉनमी से रन खर्चे हैं. वहीं बल्लेबाजी करते हुए 36 पारियों में उन्होंने 115 रन बनाए हैं, जिसमें हाई स्कोर 21 रन का रहा. 

 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए बदल गई टीम इंडिया, 10 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button